पटना, 7 दिसंबर। राजधानी पटना के राजेंद्र नगर स्थित शाखा मैदान में चलने वाली वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी में गुरुवार को हेमंत सिन्हा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार क्रिकेट जगत के भीष्म पितामह अधिकारी मदन मोहन प्रसाद ने किया। सबों का स्वागत एकेडमी के कोच संतोष कुमार किया जबकि धन्यवाद व्यक्त विश्वविद्यालय क्रिकेटर राहुल कुमार ने किया।
उद्घाटन मुकाबला वाईसीसी ओरेंज और वाईसीसी येलो के बीच खेला गया जो बारिश के कारण अधूरा रह गया।
टॉस जीतकर वाईसीसी येलो ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। वाईसीसी येलो ने अपने सारे विकेट खोकर 209 रन बनाने में सफल रही।
वाईसीसी ऑरेंज लक्ष्य का पीछा करने उतरी अपने 3 विकेट खोकर 99 रन बनाये। बारिश होने के कारण इस मैच को आज के लिए स्थगित कर दिया गया है। कल मौसम को देखते हुए यह मैच इसी स्कोर से शुरू होगा।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2023/12/ycc-cricket-academy1-1024x592.jpg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2023/12/ycc-cricket-academy2-1024x592.jpg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2023/12/ycc-cricket-academy3-1024x592.jpg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2023/12/ycc-cricket-academy4-1024x592.jpg)
हेमंत सिन्हा एक जाने माने तेज गेंदबाज थे जो वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी का प्रतिधिनित्व किया करते थे। अभ्यास सत्र के दौरान उनके सिर में बॉल से चोट लगने के कारण उनका देहांत हो गया था। हेमंत सिन्हा की याद में उनके परम मित्र अविनाश कुमार (पूर्व रणजी खिलाड़ी, बाएँ हाथ के स्पिनर) ने यह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट कराने का सुनिश्चित किया है। स्व. हेमंत सिन्हा के छोटे भाई शरत सिन्हा (आईपीएस, एडशिनल पुलिस कमिश्नर ऑफ पुलिस,दिल्ली) और अधिकारी इलेवन क्लब के पूर्व खिलाड़ी सुधांशु शेखर इस आयोजन में अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं।
संक्षिप्त स्कोर –
वाई.सी.सी. येलो-209 रन पर ऑल आउट, राजकुमार 40, रोहित 30, अनुकूल 30, आदित्य 20, रोहित 2/30, विवेक 2/33, अतींद्र 2/46, सौरभ 1/30, अतिरिक्त 60
वाई.सी.सी. ऑरेंज-99/3 (14ओवर), कार्तिक 15, सोनू नाबाद 36, इंद्रजीत नाबाद 10,
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2023/12/super-over-adv-1024x574.jpg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2023/11/edurise-india-1.jpg)