Saturday, May 17, 2025
Home Latest स्वस्थ्य शरीर से ही होता है स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण : बाउरी

स्वस्थ्य शरीर से ही होता है स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण : बाउरी

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। एक स्वस्थ्य शरीर से ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। और इसका उदाहरण है आज यहां उपस्थित सभी खेल के दिगज्ज। उक्त बातें खेल मंत्री झारखंड सरकार अमर कुमार बाउरी ने कही। उन्होंने आज अपने रांची स्थित आवास में खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया था।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में हॉकी और तीरंदाजी के साथ एथलेटिक्स की भी असीम संभावना है। झारखंड में बोर्न टैलेंट है।
उन्होंने बताया कि सरकार जेएसएसपीएस के माध्यम से नए टैलेंट को प्रशिक्षित कर रही है। साथ ही कमल क्लब के माध्यम से प्रत्येक पंचायत में खेल के लिए मैदान उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने इस मौके पर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में श्री बहादुर सिंह, पद्मश्री, अर्जुना अवॉर्डी, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, डॉ पी टी उषा, अर्जुन अवॉर्डी, संदीप सोकारिया, अर्जुना अवार्डी, सिनामोल पौलुस, अर्जुना अवार्डी, श्री सिलवानुस डूंगडुंग, हॉकी ओलिंपियन, ध्यानचंद अवार्डी, सुमराई टेटे, ध्यानचंद अवार्डी, श्री बलविंदर सिंह, द्रोणाचार्य अवार्डी, श्री नरेन्द्र सिंह सैनी, द्रोणाचार्य अवार्डी, श्री मनोहर टोपनो, हॉकी ओलिंपियन, दुति चंद, एशियन गोल्ड मेडलिस्ट, नेशनल रिकॉर्ड होल्डर, श्री वोकार हरमोन, आईएएफ कोच, श्री कुन्नी मोहम्मद, कोच सर्विसेज, सपना कुमारी, अंतरराष्ट्रीय एथलीट, एसएएफ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट, प्रियंका केरकट्टा, अंतरराष्ट्रीय एथलीट, जूनियर नेशनल रिकॉर्ड होल्डर, श्री आर गोविंद राजू, मैनेजर मलेशियन टीम, मोहम्मद मानशोहर, चीफ कोच, मलेशिया, बी बी मोहंती, बॉक्सिंग कोच, द्रोणाचार्य अवार्डी शामिल थे।
कार्यक्रम में खेल निदेशक, अनिल कुमार सिंह, अमिताभ कुमार, उमा जायसवाल समेत साझा और खेल निदेशालय के अधिकारी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights