Thursday, March 19, 2026
Home Slider मेलबर्न रेनेगेड्स की जीत में हरमनप्रीत चमकीं, WBBL में शेफाली के लिए निराशाजनक दिन

मेलबर्न रेनेगेड्स की जीत में हरमनप्रीत चमकीं, WBBL में शेफाली के लिए निराशाजनक दिन

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

मेलबर्न। भारत की टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर के हरफनमौला खेल से मेलबर्न रेनेगेड्स ने रविवार को महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में सिडनी सिक्सर्स को सात विकेट से हराया।

हरमनप्रीत ने अपने चार ओवरों में 17 रन देकर दो विकेट लेने के बाद नाबाद 35 रन की पारी खेली जिससे उनकी टीम ने जीत के लिए मिले 119 रन के लक्ष्य को 18 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। प्लेयर ऑफ द मैच 32 साल की हरमनप्रीत ने 29 गेंदों की नाबाद पारी में एक चौका और दो छक्के जड़े।

सिडनी की टीम ओर से खेल रही भारत की युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के लिए हालांकि यह निराशाजनक दिन रहा। वह खाता खोले बगैर मेलबर्न की कप्तान सोफी मोलिनेक्स की गेंद पर आउट हो गयी।

सिडनी सिक्सर्स में शेफाली की भारतीय टीम की साथी राधा यादव ने दो ओवर में 12 रन खर्च कर एक विकेट लिया, लेकिन यह मेलबर्न को रोकने के लिए काफी नहीं था।

दिन के एक अन्य मैच में पूनम यादव ने दो ओवर में 19 रन लुटा दिये लेकिन उनकी टीम ब्रिसबेन हीट बारिश से प्रभावित मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स को पांच विकेट से हराने में सफल रही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights