नईदिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या गुरूवार को जारी हुई भारत की अनुबंध सूची (अक्टूबर 2020 से सितंबर 2021) में ग्रेड बी (तीन करोड़ रुपये ) से सुधार कर ग्रेड ए (पांच करोड़ रुपये ) में शामिल कर लिए गए हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अनुबंध सूची जारी की जिसमें मुंबई के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने ऑस्ट्रेलिया के अपने शानदार प्रदर्शन के बलबूते ग्रेड सी (एक करोड़ रुपये) से ग्रेड बी में पहुंच गए हैं जबकि भुवनेश्वर कुमार के चोट के कारण काफी समय मैदान से बाहर रहने और देश में तेज गेंदबाजों की बढ़ती सूची को देखते हुए मेरठ के भुवनेश्वर ग्रेड बी में खिसक गए हैं।
![This image has an empty alt attribute; its file name is ADV-SUNIL-ROHIT-1024x576.jpeg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/04/ADV-SUNIL-ROHIT-1024x576.jpeg)
ऑस्ट्रेलिया दौरे में हीरो बने शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज को ग्रेड सी का अनुबंध दे दिया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोटिल रवींद्र जडेजा की जगह अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले अक्षर पटेल को भी ग्रेड सी में रखा गया है।
ALERT🚨: BCCI announces annual player retainership 2020-21 – #TeamIndia (Senior Men) for the period from October 2020 to September 2021.
— BCCI (@BCCI) April 15, 2021
Payment structure:
Grade A+ : INR 7 Cr
Grade A : INR 5 Cr
Grade B : INR 3 Cr
Grade C : INR 1 Crhttps://t.co/WgtmO7pIOv pic.twitter.com/ycnPcXPYJu
ग्रेड सी के सफ़ेद बॉल के खिलाड़ी मनीष पांडेय और केदार जाधव को कोई अनुबंध नहीं दिया गया है। भारत की कलाई के स्पिन जोड़ीदार कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल अनुबंध में ग्रेड सी में फिसल गए हैं ।
![This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-anshul.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/03/Adv-anshul.jpg)
कुलदीप ऑस्ट्रेलिया दौरे में इस्तेमाल ही नहीं हुए थे कुलदीप का इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में फरवरी 2021 में आखिरी टेस्ट एक साल के अंतराल के बाद आया था।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/04/BCCI.jpg)
भारतीय कप्तान विराट कोहली, सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बीसीसीआई के ए प्लस (सात करोड़ रुपये) में बने हुए हैं।
![This image has an empty alt attribute; its file name is GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/02/GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg)
बीसीसीआई ने तीन खिलाड़ियों को ए प्लस, 10 खिलाड़ियों को ग्रेड ए , पांच खिलाड़ियों को ग्रेड बी और 10 खिलाड़ियों को ग्रेड सी दिया है।