Tuesday, March 10, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय बंदूकधारियों ने लियोनेल मेसी को दी धमकी, परिवार के सुपरमार्केट में गोलीबारी

बंदूकधारियों ने लियोनेल मेसी को दी धमकी, परिवार के सुपरमार्केट में गोलीबारी

by Khel Dhaba
0 comment

ब्यूनस आयर्स। बंदूकधारियों ने अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी को एक लिखित संदेश में धमकी देने के साथ उनके परिवार से जुड़े एक सुपरमार्केट में गोलियां चलायीं। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी।

गुरुवार की सुबह के हमले में हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आयी है। यह स्पष्ट नहीं था कि हमलावरों ने देश के तीसरे सबसे बड़े शहर रोसारियो में यूनिको सुपरमार्केट को क्यों निशाना बनाया। यह सुपरमार्केट उनकी पत्नी एंटोनेला रोकुजो के परिवार के स्वामित्व में है।

शहर के महापौर पाब्लो जावकिन ने रोसारियो में इस सुपर मार्केट का दौरा किया और मादक पदार्थ से संबंधित हिंसा को रोकने में विफलता को लेकर संघीय अधिकारियों को खरी खोटी सुनायी। रोसारियो देश की राजधानी ब्यूनस आयर्स से उत्तर-पश्चिम में लगभग 190 मील (300 किलोमीटर) की दूरी पर स्थित है।

पुलिस ने कहा कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने तड़के यूनिको सुपरमार्केट में 12 से ज्यादा गोलियां चलाई। उन्होंने वहां एक संदेश छोड़ा जिसमें लिखा था, ‘‘मेसी, हम आपका इंतजार कर रहे हैं। जावकिन भी मादक पदार्थों का एक तस्कर है, इसलिए वह तुम्हारा ख्याल नहीं रख पायेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Dev-Kabaddi-Academy-Patna-1024x465.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights