Wednesday, March 11, 2026
Home राष्ट्रीयअन्य गुजरात ने जीता अल्टिमेट खो-खो का पहला मैच

गुजरात ने जीता अल्टिमेट खो-खो का पहला मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पुणे। गुजरात जायंट्स ने अनिकेत पोटे (दो ड्रीम रन, एक स्काई डाइव) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मुंबई खिलाड़ी को 69-44 के अंतर से मात देकर अल्टिमेट खो-खो (यूकेके) के पहले मैच में जीत दर्ज की।

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले डिफेंस चुना। पहली पारी में मुंबई की शुरुआत अच्छी रही और उन्होंने डिफेंडिंग टीम के पहले दो बैच जल्दी वापस भेज दिये, लेकिन तीसरे बैच में आये अनिकेत ने ड्रीम रन करते हुए अपनी टीम को दो बहुमूल्य पॉइंट दिलाये। पहली टर्न के अंत तक मुंबई 22-2 से आगे चल रही थी, लेकिन गुजरात ने अटैकिंग टर्न में मुंबई की बढ़त को समाप्त करते हुए 26-24 की बढ़त हासिल कर ली।

दूसरी पारी में मुंबई को बड़ी बढ़त के लिये गुजरात को ऑल-आउट करना था लेकिन अनिकेत एक बार फिर उनके गले का कांटा बन गये। अनिकेत ने दूसरी पारी में भी ड्रीम रन पूरा किया, और सूयष गलगटे के पहले ड्रीम रन की बदौलत गुजरात ने मुंबई की बढ़त को 44-30 पर रोक दिया।

जब दूसरी पारी में गुजरात को अटैक का अवसर मिला तो उन्होंने उसे पूरी तर भुनाते हुए 39 पॉइंट हासिल किये। इस दौरान उन्होंने मुंबई को एक बार ऑल-आउट भी किया, जिसमें अनिकेत ने एक स्काईडाइव के ज़रिये अटैकिंग में भी तीन पॉइंट का योगदान दिया।
अनिकेत को उनके प्रदर्शन के लिये ‘अल्टिमेट खो ऑफ द मैच’ चुना गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights