Wednesday, March 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट लीग का शानदार आगाज 21 नवंबर को

पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट लीग का शानदार आगाज 21 नवंबर को

by Khel Dhaba
0 comment

वर्तमान क्रिकेट सत्र 2022-23 के लिए जिला क्रिकेट लीग का शुभारंभ 21 नवंबर को स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी में होगा।ग्राउंड-1 पर होनेवाले पहले मुकाबले में रॉयल क्रिकेट क्लब मेहसी और जी.के.स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी एक-दूसरे के आमने सामने होगी।

ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय(चित्रमन्दिर कैम्पस बलुआ मोतिहारी) में आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने बताया कि कल से शुरू होनेवाले लीग को डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने पूर्व सचिव सत्यदेव प्रसाद चौधरी के नाम पर समर्पित करते हुए के लीग का नामकरण “सत्यदेव प्रसाद चौधरी मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग” रखा हैं।

कल खेले जाने वाले पहले मुकाबले के पहले एक दोस्ताना मुकाबला जिला प्रशासन पू.च. और जिला विधिज्ञ संघ पू.च. के बीच खेला जाएगा।साथ ही सचिव श्री गौतम ने यह भी जानकारी दी कि ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन जिले के पूर्व क्रिकटरों को “लिजेंड्स ऑफ ईस्ट चम्पारण अवार्ड” से सम्मानित करेंगी जिसकी सूची तैयार कर ली गई हैं।जिला क्रिकेट के सभी लीग मैच के लिए टीम सुबह 8:30 बजे मैदान में मौजूद अम्पायर को रिपोर्ट करेंगी तथा सभी मैच 35-35 ओवर के खेले जाएंगे।

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया,चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,एसोसिएशन के महत्वपूर्ण अंग सह वरिष्ठ खिलाड़ी शैलेन्द्र मिश्र बाबा,राशिद जमाल खान,डॉ नवनीत कुमार,मंजूर आलम,गुलाब खान इत्यादि की उपस्थिति रही।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights