पटना। राजधानी पटना से सटे पटना एम्स के नजदीक बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की मेजबानी में खेले जा रहे महेंद्र प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए दूसरे मैच में जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी, गोपालगंज ने एबी क्रिकेट एकेडमी को नौ रन से हराया।
टॉस जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए सभी विकेट खोकर 164 रन बनाये। प्रशांत ने 29, आदित्य ने 43, आर्यन ने 29 रन बनाये।

एबी क्रिकेट एकेडमी की ओर से दिग्विजय ने चार, अतुल ने 2 और चिंटू ने 1 विकेट चटकाये।
जवाब में एबी क्रिकेट एकेडमी की टीम 155 रन पर ऑल आउट हो गई। विशाल ने 41, समरजीत ने 19, राजीव ने 16 रन बनाये। जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयुष ने 2, अमजद ने 4 और हैप्पी ने दो विकेट चटकाये। अमजद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार धीरज कुमार ने प्रदान किया।




