Tuesday, June 3, 2025
Home FIFA WORLD CUP 2022 इंग्लैंड को हरा फ्रांस लगातार दूसरी बार FIFA World Cup के फाइनल में

इंग्लैंड को हरा फ्रांस लगातार दूसरी बार FIFA World Cup के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment
FIFA World Cup

कतर में खेले जा रहे फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup ) के चौथे और आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना मोरक्को से होगा

फ्रांस ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया है। दोनों टीमों ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की, लेकिन 17वें मिनट में फ्रांस के ओरेलियेन चुआमेनी ने बॉक्स के बाहर से गोल दाग अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई।

इसे भी पढ़ें-मोरक्को ने रचा इतिहास, पुर्तगाल को हरा FIFA World Cup 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचा

54वें मिनट में फ्रांस के लिए गोल दागने वाले चुआमेनी ने बॉक्स के अंदर इंग्लैंड के बुकायो साका पर फाउल किया। इस पर रेफरी ने पेनल्टी शूट ऑफर किया। हैरी केन ने इस पर गोल दाग इंग्लैंड की वापसी कराई। स्कोर फिलहाल 1-1 से बराबर है। हैरी केन ने साथ ही इंग्लैंड के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने वेन रूनी के रिकॉर्ड की बराबरी की। यह हैरी केन का इंग्लैंड के लिए 53वां गोल रहा। रूनी ने 120 मैचों में इतने गोल किए थे।

IND vs BAN Odi: ईशान किशन ने दोहरा शतक लगाकर रच दिया इतिहास, सचिन-रोहित के क्लब में हुए शामिल

हैरी केन ने किया पेनाल्टी मिस

78वें मिनट में ओलिवर जिरूड ने ग्रीजमैन के पास पर शानदार गोल दाग फ्रांस को 2-1 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 81वें मिनट में फ्रांस के हर्नांडीस ने इंग्लैंड के मेसन माउंट पर फाउल किया। इससे इंग्लैंड को पेनल्टी ऑफर किया गया। हैरी केन फिर से पेनल्टी स्ट्रोक लेने आए, लेकिन इस बार चूक गए और गेंद गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गई। इस तरह इंग्लैंड बराबरी से चूक गया।

सेमीफाइनल लाइन अप

पहला सेमीफाइनल
13 दिसंबर : क्रोएशिया बनाम अर्जेंटीना (देर रात 12.30 बजे)
दूसरा सेमीफाइनल
14 दिसंबर-मोरक्को बनाम फ्रांस (देर रात 12.30 बजे)

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights