Monday, February 16, 2026
Home Slider फुटबॉल : भारत ने जीता SAFF Championship 2023 का खिताब

फुटबॉल : भारत ने जीता SAFF Championship 2023 का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

बेंगलुरु। भारत ने पेनाल्टी शूटआउट में कुबैत को 5-4 से हरा कर सैफ चैंपियनशिप फुटबॉल 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह भारत की इस साल तीसरी ख़िताबी जीत है। इससे पहले भारतीय फुटबॉल टीम ने ट्राई नेशन सीरीज और इंटरकांटिनेंटल कप जीता था।

इस मैच में भारत और कुवैत के बीच कांटे की टक्कर हुई। खेल के 14वें मिनट में कुबैत ने बेहतरीन गोल दागते हुए 1-0 की बढ़त बना ली। कुवैत के लिए शबीब अल खलिदी ने गोल किया। भारतीय डिफेंडर के पास कुवैत के इस हमले का कोई जवाब नहीं था। विपक्षी खिलाड़ियों ने जबरदस्त तालमेल बनाकर गोल दागा। इसके ठीक बाद 16वें मिनट में सुनील छेत्री ने शानदार शॉट मारा, लेकिन वह कुवैत के गोलकीपर को नहीं भेद सके।

बराबरी करने की जद्दोजहद में भारत के अनुभवी डिफेंडर संदेश झिंगन गलती कर बैठे और उन्हें मैच का पहला येलो कार्ड मिला। उन्हें मैच के 28वें मिनट में पहली वॉर्निंग मिली। दूसरी ओर, कुवैत के खिलाड़ी हसन अल एनेजी मैच से बाहर हो गए। वह चोट के कारण मैदान से बाहर हुए। उनके स्थान पर हमद अल हरबी मैदान पर आए।

भारत ने इसके बाद पलटवार किया और लालियानजुआला चांगटे ने बेहतरीन गोल करते हुए स्कोर बराबर कर दिया। कुरुनियन के पास पर सुनील छेत्री ने गोलपोस्ट की ओर समद को गेंद दिया। समद ने कोई गलती किए बिना चांगटे की ओर गेंद को भेज दिया। इसके बाद चांगटे ने कुवैत के गोलकीपर को छकाते हुए शानदार गोल किया। भारत ने मैच में वापसी की और स्कोर 1-1 से बराबर हो गया।

पहला हाफ 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। इस दौरान भारत और कुवैत की टीम ने चार-चार शॉट गोलपोस्ट पर लगाए। इनमें से कुवैत का एक शॉट ही टारगेट पर रहा। उसी पर उसे गोल मिल गया। भारत ने तीन प्रयास किए। भारत के पास 54 प्रतिशत पजेशन रहा।

इसके बाद दूसरे हाफ में भी दोनों टीम कोई गोल नहीं दाग पाई और निर्धारित 90 मिनट में मैच का फैसला नहीं हुआ। इसके बाद दोनों टीमों को 15-15 मिनट के दो हाफ अतिरिक्त दिए गए। 120 मिनट के खेल के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहा। जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट किया गया जिसमें भारत ने बाजी मारी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights