Wednesday, April 30, 2025
Home बिहारक्रिकेट शाखा मैदान में आयोजित हुआ फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम

शाखा मैदान में आयोजित हुआ फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संकल्पित फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार को राजेंद्रनगर स्थित शाखा मैदान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या युवा, खिलाड़ी और बुर्जुगों ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया और व्यायाम किया। यह जानकारी कुम्हरार विकास मंच के संयोजक आशीष सिन्हा ने दी। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया के तहत बिहार का यह पहला कार्यक्रम है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार विधान सभा में सत्तारुढ़ दल के उप मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि देश की जनता को फिट रखने का बीड़ा अब मोदी सरकार ने उठाया है। इसके तहत स्कूल, कॉलेज, जिला व ब्लॉक स्तर पर इस मूवमेंट को मिशन की तहर चलाया जायेगा। श्री सिन्हा ने कहा कि सफलता व फिटनेस का रिश्ता भी एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है, जो लोग सफल हैं उनका एक ही मंत्र फिटनेस पर उनका फोकस है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता एसडी संजय ने कह कि फिटनेस एक शब्द नहीं है बल्कि स्वस्थ और समृद्ध जीवन की जरुरी शर्त है।

कार्यक्रम को पटना लॉ कॉलेज के प्राध्यापक शिवशंकर सिंह, समाजसेवी रत्नेश कुशवाहा, अजय मिश्रा, सतीश गुप्ता और मुकेश नंदन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन उद्यम विशाल ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोरंजन सिंह, महेश यादव, डॉ राजेश, सतीश पप्पू, चूनमून सिंह, अनिल सिंह, शंभु यादव, संतोष यादव, प्रभात सिंह, सुशांत सिंह, सूरज सिन्हा, संतोष चैपल, निशांत कुमार, मनोज सिन्हा, अंजनी सिन्हा, झुन्नू सहित सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में जोश के साथ भाग लिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights