Thursday, March 19, 2026
Home Slider फीफा ने कहा- अंडर-17 विश्व कप मेजबानी से भारतीय महिला फुटबॉल में आ सकता है बदलाव

फीफा ने कहा- अंडर-17 विश्व कप मेजबानी से भारतीय महिला फुटबॉल में आ सकता है बदलाव

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। विश्व फुटबॉल की नियामक संस्था फीफा की महिला प्रतियोगिताओं की प्रमुख सारा बूथ ने कहा है कि भारत में 2021 में होने वाला अंडर-17 महिला विश्व कप देश में लड़कियों के बीच इस खेल की छवि में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

दिल्ली फुटबॉल द्वारा सोमवार को आयोजित ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में बूथ ने कहा दिल्ली विश्व कप की मेजबानी के सकारात्मक प्रभाव को महसूस करेगी। उन्होंने साथ ही महिलाओं के खेल के विकास के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए राष्ट्रीय महासंघ के साथ साथ राज्य संघ के सहयोगात्मक प्रयासों की भी प्रशंसा की।

भारतीय खिलाड़ी दलिमा छिब्बर ने कहा कि केवल बेहतर संस्कृति से महिला फुटबॉल का उत्थान हो सकता है। उन्होंने कहा कि चीजें पहले की तुलना में बहुत बेहतर होती दिख रही हैं।

उन्होंने कहा, हमें क्लब और स्कूल तथा कॉलेज स्तर पर बालिका फुटबॉल की संस्कृति को विकसित करने की जरूरत है। फुटबॉल में लड़कियों की भागीदारी पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली में काफी बढ़ी है।

नए टूर्नामेंटों के साथ साथ अधिक लड़कियां फुटबॉल खेलने के लिए प्रोत्साहित होंगी। जब मैंने फुटबॉल खेलना शुरू किया था तब दिल्ली में ऐसी स्थिति नहीं थी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफफ) की सारा पायलट ने कहा कि चीजों पर ज्यादा ध्यान देने के तरीके और फुटबॉल दिल्ली की सक्रियता को दूसरे राज्य संघों को अपनाना चाहिए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights