Tuesday, February 24, 2026
Home Slider पहले वनडे में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को नौ विकेट से हराया

पहले वनडे में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को नौ विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

कार्डिफ। इंग्लैंड की कामचलाऊ टीम ने गुरूवार को यहां पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दिन रात्रि क्रिकेट मैच में पाकिस्तान को नौ विकेट से हरा कर तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार शुरुआत की है।

पाकिस्तान की टीम ने पहले खेलते हुए 35.2 ओवर में महज 141 रन पर सिमट गई। जवाब में इंग्लैंड ने डाविड मलान (नाबाद 68 रन) और जैक कॉली (नाबाद 58 वन ) के शानदार अर्धशतकों की मदद से 21.5 ओवर में 1 विकेट पर 142 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

इससे पहले पाकिस्तान को समेटने में इंग्लैंड के साकिब महमूद ने मुख्य भूमिका अदा की। साकिब महमूद ने 42 रन देकर चार विकेट झटके जबकि लुईस ग्रेगरी और मैट पार्किंसन को दो-दो विकेट मिले।

पहली बार टीम की कप्तानी कर रहे बेन स्टोक्स चोट से उबरने की प्रक्रिया में थे लेकिन इसके बावजूद इस मैच में खेल रहे हैं और उन्होंने एक ओवर ही फेंका। मुख्य टीम के खिलाड़ियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण इंग्लैंड कामचलाऊ टीम के साथ खेल रही है जिससे इस मैच में पांच खिलाड़ियों ने वनडे में पदार्पण किया।

पाकिस्तान ने पहले ही ओवर में अपने दो विकेट खो दिये थे। उसके लिये फखर जमां ने 47 रन और शादाब खान ने 30 रन की पारियां खेलीं। सोहेब मकसूद 19 रन बनाकर रन आउट हुए जबकि मोहम्मद रिजवान ने 13 और शाहिन शाह अफरीदी ने 12 रन बनाये। इंग्लैंड के लिये ब्राइडन कार्स, जाक क्राउले, लुईस ग्रेगरी, फिल साल्ट और जॉन सिम्पसन ने वनडे में पदार्पण किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights