पटना, 14 जुलाई। कोलकाता में आयोजित 2nd हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला और पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में बिहार को बंगाल के हाथों मात खानी पड़ी। बंगाल ने बिहार को 3-2 से हराया।
इसे भी पढ़ें :East Zone Junior Hockey के दोनों वर्गों में जीता झारखंड
खेल शुरू होते ही बंगाल ने दनादन गोल दाग कर 2-0 की बढ़त ले ली। पहला गोल विष्णु पासवान ने खेल के तीसरे मिनट में दागा। इसके कुछ क्षण बाद आयुष प्रसाद ने गोल कर बंगाल को 2-0 की बढ़त दिला दी।
इसे भी पढ़ें : East Zone Junior Hockey के महिला वर्ग में बंगाल से हारा बिहार
इसके बाद बिहार के खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति बदली और वापसी किया। खेल के 26वें मिनट में आकाश यादव ने बिहार के लिए पहला गोल दागा। इसके बाद लामा शानू ने 47वें मिनट में गोल दाग कर बिहार को बराबरी पर ला दिया। इसके 1 मिनट बाद ही बंगाल के विजय साव ने पेनाल्टी कार्नर के जरिए गोल कर 3-2 की बढ़त दिला दी। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बढ़त लेने का प्रयास किया पर सफलता हाथ नहीं लगी और अंतत: बंगाल ने बिहार को 3-2 से हरा कर विजयी अभियान को शुरू किया।