Saturday, June 13, 2026
Home बिहारफुटबॉल पूर्वी चंपारण जिला अंडर-12 फुटबॉल लीग का खिताब स्पोट्र्स क्लब मोतिहारी को

पूर्वी चंपारण जिला अंडर-12 फुटबॉल लीग का खिताब स्पोट्र्स क्लब मोतिहारी को

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी। सरदार अमृत सिंह बिक्की मेमोरियल ट्रॉफी के लिए खेली जा रही पूर्वी चंपारण जिला फुटबॉल लीग मैच में शनिवार को खेले गए अंडर-12 के फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी ने आरडीपीएस को 1-0 से पराजित कर मैच जीत लिया।

खेल के 17वें मिनट पर स्पोर्ट्स क्लब के जर्सी नंबर 4 मोहम्मद अरमान ने गोलकर 1-0 की बढ़त ली जो मध्यांतर तक कायम रहा। मध्यांतर के बाद दोनों टीम गोल नहीं कर सकी। खेल के 61वें मिनट पर स्पोर्ट्स क्लब के जर्सी नंबर 11 प्रिंस कुमार को गलत खेलने के लिए रेफरी वकार इब्राहिम ने पीला कार्ड दिखाया।

आज के बेस्ट 22 स्पोर्ट्स क्लब के जर्सी नंबर 7 मोहम्मद सोहेल को चुना गया। मालूम हो कि अंडर 16 का फाइनल मैच का पुरस्कार, अंडर 12 का फाइनल मैच का पुरस्कार और रविवार को होने वाले सीनियर डिवीजन के मैच का पुरस्कार 12 फरवरी को ही दिया जाएगा। कल के मुख्य अतिथि पूर्वी चंपारण के जिला पदाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक श्रीकांत मिश्रा और विशिष्ट अतिथि मोतिहारी नगर निगम की महापौर प्रीति गुप्ता होगी. स्वतंत्रा सेनानी रामदयाल प्रसाद साह के पुण्यतिथि के अवसर पर जिले के 17 खेल संघों के दो-दो खिलाड़ी को बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर 2022-23 में अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को भी पुरस्कृत किया जाएगा। स्वतंत्रा सेनानी रामदयाल प्रसाद साह के 50 वे पुण्य तिथि के अवसर पर एक स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा। 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.