ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय गांधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-1 पर चल रही स्व. सत्यदेव प्रसाद चौधरी मेमोरियल पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट लीग के मुकाबले में ब्लॉक क्रिकेट क्लब फेनहारा ने जी.के.स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी मोतिहारी को 26 रन से पराजित कर लगातार दो हार के बाद अपनी पहली जीत हासिल की।वही जीके स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी मोतिहारी को लगातार दो जीत के बाद पहली हार का सामना करना पड़ा।
टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी ब्लॉक क्रिकेट क्लब फेनहारा की की टीम निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में सात विकेट पर 164 रन का स्कोर बनाया। टीम के बल्लेबाज आदित्य ने 36, मोनाजिर ने 34 और ऋषि परासर ने 25 रन बनाए। जी.के.स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी मोतिहारी के गेंदबाज सत्यम ने 2, विवेक,कुणाल व गुलाब खान ने 1-1 विकेट लिए जबकि दो बल्लेबाज रनआउट हुए।
जी.के.स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी मोतिहारी की टीम के कप्तान गुलाब खान ने बल्लेबाजी में अपने टीम के लिए संघर्ष तो किया लेकिन उनकी उपयोगी 29 रन की पारी भी टीम की हार नही टाल सकी और उनकी टीम 26.5 ओवर में138/10 रन का स्कोर पर सिमट गई।टीम के अन्य बल्लेबाजो में अभिषेक 15,प्रभांशु 12 और कुणाल 10 रन की पारी खेल सके।ब्लॉक क्रिकेट क्लब फेनहारा टीम के गेंदबाज विकास ने 4,अमन व प्रभांशु ने 2-2 और सोनू ने 1 विकेट लिए जबकि 1 बल्लेबाज रनआउट हुआ।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदर गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए ब्लॉक क्रिकेट क्लब फेनहारा के खिलाड़ी विकास को वी.के.एस.स्पोर्ट्स एकेडमी पटना के सौजन्य से ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने दिया।
मैच में अम्पायर की भूमिका डीसीए एलीट पैनल ग्रेड लेवल ए के प्रकाश रंजन सिंह और इंद्रमोहन कुमार ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका मे मो.काजिम रहे।मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि कल के मुकाबले में सरदार पटेल घोड़ासहन की टीम के सामने घोड़ासहन क्रिकेट एकेडमी की टीम होगी।
मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन, फैसल गनी, मुरलीधर सिंह इत्यादि की उपस्थिति रही।



