Sunday, March 1, 2026
Home बिहारक्रिकेट West Champaran A Division Cricket League में द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब व डायनेमिक क्लब विजयी

West Champaran A Division Cricket League में द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब व डायनेमिक क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

बेतिया, 5 मार्च। पश्चिमी चंपारण जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए मैचों में डायनेमिक क्लब और द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की। गौतम और आयुष के हरफनमौला खेल से द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब ने इलेवन स्टार लोरिया को पांच विकेट से जबकि डायनेमिक क्लब ने मोनार्क क्लब को तीन विकेट से पराजित किया।

 

 

आज पहला मैच द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब और इलेवन स्टार लोरिया के बीच खेला गया। लोरिया के कप्तान संदीप पांडे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 76 रनों की भागीदारी निभाई। शानदार भागीदारी का फायदा इलेवन स्टार की टीम नहीं उठा पाई और पूरी टीम 143 पर आउट हो गई। प्रवीण ने 42, संदीप पांडे ने 26, अंकुर ने 14, आदर्श ने 12 रनों का योगदान दिया। द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब की ओर से गौतम ने पांच, विशाल ने दो, दीपक ने दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी द्रोणाचार्य के टीम आयुष कुमार के 62, गौतम ने 40 रन का योगदान दिया। टीम को पांच विकेट से विजय दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

 

 

 

दूसरे मुकाबला आज मोनार्क बेतिया डायनेमिक क्लब बेतिया के बीच हुआ। मोनार्क क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय किया। ओम कुमार सिंह ने सलामी बल्लेबाजी करते हुए 55 रनों का योगदान दिया। सूर्य मोहन ने 33, आकाश ने 15 रन के योगदान दिया। मोनार्क की पूरी टीम 165 रनों पर आउट हो गई। डायनेमिक के गेंदबाज कुंदन कुमार ने तीन विकेट लिए। फजल, अरविंद और आयुष ने दो-दो विकेट लिये। जवाब में खेलने उतरी डायनेमिक क्रिकेट क्लब अभिषेक के 55, सुमन पटेल 36, आयुष के 20 रन के सहारे मैच तीन विकेट से जीत लिया। कल का मुकाबला सर्विस स्पोर्ट्स क्लब बेतिया बनाम अरुण क्रिकेट क्लब बगहा एवं विद्यार्थी क्रिकेट क्लब मैनाटांड़ एवं फिरोज इलेवन बेतिया के बीच खेला जाएगा।

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights