Home Slider नहीं रहे जिला खेल पदाधकारी रणधीर कुमार सिंह

नहीं रहे जिला खेल पदाधकारी रणधीर कुमार सिंह

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार के कर्मठ जिला खेल पदाधिकारी रणधीर कुमार सिंह का सोमवार की सुबह निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार थे और उनका पटना के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

खगड़िया के रहने वाले रणधीर कुमार सिंह ने राजधानी के फिजिकल कॉलेज से शारीरिक शिक्षा की डिग्री ली। जिला खेल पदाधकारी बनने के पहले उन्होंने शारीरिक शिक्षक के रूप में पटना के राजकीय बालिका उच्च माध्ययमिक विद्यालय,गुलजारबाग के पद पर कार्य किया।

जिला खेल पदाधिकारी के रूप में उन्होंने बेगूसराय, खगड़िया, मधुबनी में कार्य किया। वर्तमान समय में वे

पूर्णिया के जिला खेल पदाधिकारी के साथ-साथ कटिहार जिला खेल पदाधिकारी के प्रभार में थे।

स्व. रणधीर कुमार सिंह काफी मिलनसार थे और खिलाड़ियों से लेकर खेल पदाधिकारियों के साथ मिल कर खेल के विकास में हमेशा तत्पर रहते थे।

उनके असमायिक निधन पर पूरे खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर अंपायर विनय झा, खेल पत्रकार विधान चंद्र मिश्रा, कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय, एनआईएस कोच अभिषेक कुमार, कुश्ती संघ के सचिव विनय कुमार, रग्बी संघ के सचिव पंकज कुमार ज्योति, पटना जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह समेत कईयों ने  शोक व्यक्त किया और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

खेलढाबा.कॉम परिवार भी ईश्वर से यही कामना करता है कि उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights