Monday, March 9, 2026
Home बिहारक्रिकेट अररिया जिला क्रिकेट लीग में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी येलो जीता

अररिया जिला क्रिकेट लीग में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी येलो जीता

नरपतगंज क्रिकेट क्लब को 108 रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

अररिया, 17 जनवरी। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी येलो ने अररिया कॉलेज मैदान पर खेली जा रही 35वें भागीरथी गंगा अररिया जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग (कांसम ट्रॉफी) में नरपतगंज क्रिकेट क्लब को 108 रनों से पराजित किया। इस मुकाबले में प्रियांशु कुमार के शानदार अर्धशतक और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन की बदौलत एकेडमी येलो को बड़ी जीत मिली।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी येलो की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। टीम की ओर से प्रियांशु कुमार ने मात्र 24 गेंदों पर 53 रनों की आक्रामक पारी खेली।

उनके अलावा मोहम्मद शादाब आलम ने 38 रन और साहिल ने 33 रनों का योगदान दिया। नरपतगंज की ओर से रौनक सिंह, कृष कुमार और मिथिलेश झा ने दो-दो विकेट लिए, हालांकि मिथिलेश कुछ महंगे साबित हुए।

177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नरपतगंज क्रिकेट क्लब की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और पूरी टीम 17.3 ओवरों में 68 रनों पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में विजय कृष्णा और सक्षम कुमार ने 12-12 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी येलो की ओर से पार्थ दिव्यांशु ने 5 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए। शानुर रहमान को 2 विकेट मिले, जबकि मिस्बाह ने 1 विकेट लिया।

बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए प्रियांशु कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका तन्वीर आलम और पंकज ने निभाई, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी अंकित कुमार ने संभाली। इस दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी ओम प्रकाश जयसवाल, अनामी शंकर, अश्वनी कुमार तथा ग्राउंड्समैन राजेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights