Tuesday, June 16, 2026
Home झारखंडक्रिकेट धौनी बने जेएससीए के आजीवन सदस्य

धौनी बने जेएससीए के आजीवन सदस्य

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। रांची के क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने आजीवन सदस्य बना दिया है। नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने धौनी से मुलाकात कर उनको आजीवन सदस्य बनाने की इच्छा जाहिर की। जवाब में धौनी ने कहा कि मैं जेएससीए का अभिन्न अंग हूं। मैं मानद सदस्य हूं। इससे भी मुझे कोई दिक्कत नहीं है। जेएससीए चाह रहा है तो मैं आजीवन सदस्य बनने के लिए भी तैयार हूं।

जेएससीए की मैनेजिंग कमेटी में इसे रखकर इसपर मुहर लग जाएगी और उसके बाद एजीएम में इसे रैटिफाई भी करा लियाजाएगा।
जेएससीए स्टाफ के डिनर में शामिल हुए धौनी
जेएससीए के मैदान से लेकर मेंटेनेंस तक के काम करनेवाले स्टाफ के लिए जेएससीए ने स्टेडियम परिसर में एक डिनर का आयोजन किया। इस डिनर में धौनी भी शामिल हुए। धौनी ने बेतकल्लुफ होकर सबसे बात की और फोटो खिंचवाई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.