Friday, March 13, 2026
Home Slider धनबाद : प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में क्रीड़ा भारती इलेवन जीता

धनबाद : प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में क्रीड़ा भारती इलेवन जीता

by Khel Dhaba
0 comment

धनबाद। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर धनबाद विधायक राज सिन्हा एकादश एवं क्रीड़ा भारती धनबाद के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का शानदार आयोजन संत जेवियर स्कूल नावाडीह में किया गया। इसमें क्रीड़ा भारती इलेवन ने धनबाद विधायक इलेवन को हराया।

इसकी जानकारी देते हुए क्रीड़ा भारती धनबाद के सचिव पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि 20-20 ओवर के मैच में क्रीड़ा भारती धनबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।

टॉस जीतकर विधायक इलेवन के कप्तान राज सिन्हा ने बैटिंग करने का निर्णय लिया। विधायक इलेवन ने 79 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए क्रीड़ा भारती के बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवरों में ही मैच अपने पाले में कर लिया, एक समय विधायक राज सिन्हा ने अपने एक ही ओवर  मे दो  खिलाड़ियों को आउट कर मैच का रुख पलट दिया परंतु क्रीड़ा भारती के राजा सिंह ने धमाकेदार पारी खेलते हुए अपने टीम को  विजयी बनाया।

मैन ऑफ द मैच का अवार्ड राज सिन्हा को दिया गया साथ ही बेस्ट बॉलर का अवार्ड भी राज सिन्हा को मिला। बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड राजा सिंह को प्राप्त हुआ।

मैच की शुरुआत दोनों टीमों के परिचय से हुई जिन्हें संजय तिवारी, स्कूल के प्राचार्य आरपी तिवारी, राज सिन्हा एवं दयानंद तिवारी के द्वारा हुआ।

मैच में मुख्य रूप से झारखंड क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष फूल सिंह, उपाध्यक्ष डॉ ललन कुमार, सक्षम महिला निर्भय महिला की प्रमुख शकुंतला मिश्रा सह मंत्री अनुराधा कुमारी, संपर्क प्रमुख कौशल कुमार उपस्थित थे।

अंपायर की भूमिका प्रशांत बनर्जी एवं मनीष कुमार ने निभाई। स्कोरर अरुण कुमार एवं माया कुमारी चौहान थे। उद्घोषणा तेज बहादुर सिंह एवं सुंदर जीत बरनवाल ने की।

दोनों टीमें इस प्रकार थी-

क्रीड़ा भारती धनबाद : संजय तिवारी, पप्पू कुमार सिंह, डॉ ललन कुमार, दयानंद तिवारी, रविंद्र ओझा, आरपी तिवारी, अभिषेक कुमार, राजा सिंह, अकरम रजा, सत्येंद्र कुमार, मोहम्मद इजहार, विकास कुमार, विवेक विशाल, रजनीश देव एवं अशोक कुमार सिंह।

धनबाद विधायक राज सिन्हा एकादश : राज सिन्हा, चंद्र मोहन झा, गुंजन शरण, अजय सिन्हा, नगेंद्र कुमार, मनोरंजन सिंह, मनीष गुटगुटिया, अभिनव कुमार, दिनेश यादव, अमर नारायण लाल, संजय सिंह, मोहम्मद आलम, संजय, उमेश यादव, राजेंद्र सिन्हा, टीम मैनेजर-मनोज कुमार मालाकार।

सभी खिलाड़ियों को क्रीडा भारती की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया है। शानदार आयोजन के लिए सेंट जेवियर स्कूल की सभी लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights