Monday, August 18, 2025
Home Uncategorized धनबाद जिला गतका चैंपियनशिप : धनबाद पब्लिक स्कूल हिरक ब्रांच चैंपियन

धनबाद जिला गतका चैंपियनशिप : धनबाद पब्लिक स्कूल हिरक ब्रांच चैंपियन

पेमिया ऋषिकेष मेमोरियल पब्लिक स्कूल को रजत पदक

by Khel Dhaba
0 comment

धनबाद, 18 अगस्त। प्राचीन स्वदेशी सिख मार्शल आर्ट शैली गतका खेल का प्रथम धनबाद जिला गतका चैम्पियनशिप का शानदार आयोजन किया गया। इसकी जानकारी देते हुए धनबाद जिला गतका संघ के सचिव रोहित प्रसाद ने बताया कि भारत की स्वदेशी मार्शल आर्ट शैली गतका के जिला प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों वा क्लबों के 280 लड़के /लड़कियां गतका बाजों ने सिंगल सोटी,फरी सोटी वा डेमोंस्ट्रेशन में अपने कला का प्रदर्शन किया।

धनबाद पब्लिक स्कूल हिरक ब्रांच ,पेमिया ऋषिकेष मेमोरियल पब्लिक स्कूल व धनबाद मार्शल आर्ट सेंटर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर ओवर ऑल चैम्पियनशिप में क्रमशः प्रथम, द्वितीय वा त्रितीय स्थान प्राप्त किया।

चैम्पियनशिप का उद्घाटन धनबाद गतका संघ के अध्यक्ष बसंत हेलीवाल, सचिव रोहित प्रसाद, झारखंड कोर्डिनेटर पप्पू सिंह ने किया वहीं समापन समारोह में धनबाद के प्रसिद्ध समाजसेवी हरे राम गुप्ता,गतका संघ के अध्यक्ष वा सचिव ने विजेता खिलाड़ियों वा टीम को ट्राफी,मैडल वा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

विभिन्न आयु वर्ग में विजेता गतका बाज इस प्रकार है:-
स्वर्ण पदक : जुबैर आलम, अंश कुमार रावत, कृष्णा कुमार, आयुष राज,समी सिप्रम, रौनक साव, आयुष तिवारी आयुष कुमार सिंह, राजवीर ठाकुर, विष्णु कुमार सिंह शुभम कुमार यादव, रणबीर ठाकुर, विनायक वैभव, राहुल शर्मा, नायरा, अनन्या सैनी, अंशिका कुमारी, मन्नत निगार, मन्नत, लक्ष्मी कुमारी, अर्पना कुमारी,पलक परमा,

रजत पदक : अनुपम कुमार, आदर्श गुप्ता, कृंस मोहंता, प्रशांत कुमार हेंब्रम, आर्य राज,राज कुमार साव,आरगो बनर्जी, पियूष कुमार सिंह,मनतोस कुमार,कोमल कुमारी,मिठी पांडेय।

कांस्य पदक : कृष्णा कुमार, चिराग कुमार पासवान, राजवीर कुमार, मयंक कुमार रवानी,सुभान अंसारी, अर्पित कुमार, सत्यम साव, पियूष कुमार गुप्ता, युवराज सिंह, नमन कुमार मंडल, निशांत कुमार श्रीवास्तव,अरूण कुमार गुप्ता,
अर्चिता कुमारी,अनुठी चौरसिया।

प्रथम धनबाद जिला गतका चैम्पियनशिप को सफल बनाने में सोमनाथ चौहान,आरती शर्मा,आरती कुमारी,पलक परमा, विनायक वैभव, सूदिप चक्रवर्ती, नागेश्वर नायक,राहुल शर्मा वा रणबीर ठाकुर का योगदान सराहनीय रहा।

इस प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 23 वा 24 अगस्त को क्रेडो वर्ल्ड स्कूल,आमाघाटा धनबाद में आयोजित हो रहे तीसरे झारखंड स्टेट गतका चैम्पियनशिप में धनबाद जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights