Sunday, May 31, 2026
Home राष्ट्रीयफुटबॉल गत चैंपियन मणिपुर का स्कूल सुब्रत कप में जीता

गत चैंपियन मणिपुर का स्कूल सुब्रत कप में जीता

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। गत चैंपियन मणिपुर के स्कूल यूनिक मॉडल अकादमी ने गुरुवार को यहां सुब्रत कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की। मणिपुर की टीम ने एयर फोर्स स्कूल को 6-0 से हराया।

विजेता टीम की ओर से वाई मोनिस ने पांचवें, 26वें और 47वें मिनट में गोल दागकर हैट्रिक बनाई। इबोचोबा (10वें मिनट), इबोपिशाक (15वें मिनट) और आकाश (37वें मिनट) ने एक-एक गोल दागा।

पूल सी में बांग्लादेश के क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान ने फतेहाबाद के विश्वास नव शारदा स्कूल को 9-0 से रौंदकर पहली जीत दर्ज की। पूल एच में मेघालय के डिस्ट्रिक्ट वार सेपंगी क्रिस्टियन हायर सेकेंड्री स्कूल ने मध्यप्रदेश के संस्कार वैली स्कूल को 13-0 जबकि पूल ई में मिजोरम के सेदान सेकेंडरी स्कूल ने आंध्र प्रदेश के डा. वाईएसआर खेल स्कूल को 13-1 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.