Tuesday, March 10, 2026
Home Slider टी20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड टीम से जुड़े सीएसके के कोच फ्लेमिंग

टी20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड टीम से जुड़े सीएसके के कोच फ्लेमिंग

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई। चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल विजेता मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग शनिवार को अल्पकाल के लिये टी20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से जुड़ गए।

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान फ्लेमिंग के मार्गदर्शन में चेन्नई ने शुक्रवार को चौथी बार आईपीएल खिताब जीता। इसके एक दिन बाद ही वह न्यूजीलैंड टीम के शिविर में पहुंच गए।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने ट्वीट किया, आईपीएल फाइनल से सीधे । चेन्नई के आईपीएल विजेता कोच स्टीफन फ्लेमिंग टी20 विश्व कप से पहले कुछ दिन के लिये न्यूजीलैंड टीम से जुड़े। न्यूजीलैंड को पहला मैच 26 अक्टूबर को पाकिस्तान से खेलना है। इसके तीन दिन बाद न्यूजीलैंड टीम भारत से खेलेगी। टी20 विश्व कप यूएई और ओमान में रविवार से शुरू होगा जबकि फाइनल 14 नवंबर को खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights