Thursday, April 3, 2025
Home COMMONWEALTH GAMES कॉमनवेल्थ गेम्स पुरुष हॉकी : ऑस्ट्रेलिया से हार कर भारत को रजत पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स पुरुष हॉकी : ऑस्ट्रेलिया से हार कर भारत को रजत पदक

by Khel Dhaba
0 comment

बर्मिंघम। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में सोमवार को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 0-7 की हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से थॉमस विकहैम (9′, 26′), जेकब एंडरसन (22′, 27), नेथन एफरॉम्स (14′, 42) ने दो-दो गोल किये, जबकि फ्लिन ओगिलवी (46′) ने एक गोल किया। भारत इसस मैच में एक भी गोल नहीं कर सकी।

भारत को पूरे मैच में एक भी पेनाल्टी कॉर्नर नहीं मिला, जबकि ऑस्ट्रेलिया को सात पेनल्टी कॉर्नर मिले जिसमें से उन्होंने दो को गोल में तब्दील किया।

इसी के साथ भारत ने 61 पदक जीतकर अपने राष्ट्रमंडल अभियान को समाप्त किया। भारत ने बर्मिंघम 2022 में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक जीते।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights