Thursday, August 7, 2025
Home COMMONWEALTH GAMES कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 छठा दिन शेड्यूल : भारत के लिए आठ मेडल मैच

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 छठा दिन शेड्यूल : भारत के लिए आठ मेडल मैच

by Khel Dhaba
0 comment

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय टीम छठे दिन पदक की उम्मीद के साथ उतरेगी। भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का पांचवां दिन बेहद शानदार गुजरा। भारतीय दल ने दो गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीते। भारत का दिन ऐतिहासिक लॉन बॉल गेम में गोल्ड मेडल जीत से शुरू हुआ और आखिर में राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में हार के साथ सिल्वर पर खत्म हुआ। भारत वर्तमान में 13 मेडल के साथ पदक तालिका में छठे स्थान पर है, जिसमें भारोत्तोलन का अहम योगदान रहा है।

राष्ट्रमंडल खेलों में छठे दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है ।
(भारतीय समयानुसार)
एथलेटिक्स :
महिला शॉटपुट फाइनल : मनप्रीत कौर (रात 12 . 35 पर)
मुक्केबाजी :
महिला
45 से 48 किलो क्वार्टर फाइनल : नीतू गंघास (दोपहर 4 . 45 से)
48 से 50 किलो क्वार्टर फाइनल : निकहत जरीन (रात 11.15 से)
66 से 70 किलो क्वार्टर फाइनल : लवलीना बोरगोहेन (रात 12.45 से)
पुरुष :
54 से 57 किलो क्वार्टर फाइनल : हुसामुद्दीन मोहम्मद (5.45 से)
75 से 80 किलो क्वार्टर फाइनल : आशीष कुमार (रात दो बजे से)
क्रिकेट :
महिला टी20 भारत बनाम बारबाडोस
हॉकी :
महिला पूल ए : भारत बनाम कनाडा (दोपहर 3. 30 से)
पुरुष पूल बी : भारत बनाम कनाडा (शाम 6 . 30 से)
जूडो :
महिला 78 किलो क्वार्टर फाइनल : तूलिका मान (दोपहर 2 . 30 से)
पुरुष 100किलो प्री क्वार्टर फाइनल : दीपक देसवाल (दोपहर 2 . 30 से)
लॉन बॉल्स :
पुरुष एकल : मृदुल बोरगोहेन (दोपहर एक और चार बजे)
महिला युगल : भारत बनाम नीयू (दोपहर एक और चार बजे)
पुरुष फोर : भारत बनाम कुक आईलैंड्स और इंग्लैंड (शाम 7 . 30 और रात 10 . 30 से)
महिला ट्रिपल : भारत बनाम नीयू (शाम 7 . 30से)
स्क्वैश :
पुरुष युगल अंतिम 32 : भारत बनाम श्रीलंका (दोपहर 3 . 30 से)
भारोत्तोलन :
लवप्रीत सिंह पुरूष 109 किलो : दोपहर 2 बजे से
पूर्णिमा पांडे महिला 87 किलो : शाम 6.30 से
गुरदीप सिंह पुरूष 109 किलो : रात 11 बजे से

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights