Saturday, February 28, 2026
Home झारखंडअन्य रांची में राष्ट्रीय सेपकटाकरा प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

रांची में राष्ट्रीय सेपकटाकरा प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। शहर के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में रविवार से राष्ट्रीय सेपकटाकरा चैंपियनशिप का शानदार आगाज हो गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर आर एन सहाय ने की। उन्होंने आयोजकों को इस आयोजन के लिए भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों का मनोबल एवं स्किल बढ़ता है। इस मौके पर अनिल कुमार सिंह (निदेशक खेल) ने कहा कि यह पहला मौका है जब मुझे इस खेल को देखने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि हमारे खिलाड़ी नए खेलो में आजमाइश कर रहे है एवं अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि खेल विभाग इस खेल के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

इस अवसर पर दिल्ली एवं एसएसबी की टीमो के बीच प्रदर्शनी मैच हुआ जिसमें दिल्ली की टीम विजेता घोषित हुई।
उद्घाटन समारोह के अन्य विशिष्ट अतिथि रामप्रवेश सिंह (आईएएस सेवानिवृत्त),जस्टिस राजेश कुमार सिंह ( एडीजे खूंटी) सहित योगेंद्र सिंह दाहिया (सचिव सेपकटकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया), प्रेम राज (प्रेसिडेंट सेपकटकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया), दीपक कुमार भरथुआर (चेयरमैन सेपकटकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड), उदय साहू (प्रेसिडेंट सेपकटकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड), मनोज महतो एव रंजन सिन्हा (वाईस प्रेसिडेंट सेपकटकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड), मिथिलेश साहू, विद्याधर प्रसाद,कृष्ण मुरारी सिंह,डॉ अंशु साहू, मनोज साहू,संजीव प्रसाद ।

उद्घाटन समारोह में अतिथियों का स्वागत दीपक कुमार भरथुआर ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सेपकटकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सचिव शिवेंद्र दुबे ने किया। उद्घटान समारोह के अवसर पर विपुल नायक के ग्रुप के द्वारा देशभक्ति पर आधारित अपने रंगारंग प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। उद्घाटन समारोह का समापन राष्ट्र गान से हुआ। प्रतियोगिता के मैच आज से प्रारम्भ हो गए।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights