Monday, May 5, 2025
Home बिहारअन्य गोपालगंज में राज्य स्तरीय ट्रेडिशनल कुश्ती प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

गोपालगंज में राज्य स्तरीय ट्रेडिशनल कुश्ती प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

गोपालगंज। राज्य स्तरीय पुरुष फ्री स्टाइल ट्रेडिशनल कुश्ती का आयोजन गोपालगंज के भोरे कुंवारीडीह गांव में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सांसद जनक राम गोपालगंज एवं विनय कुमार शाही (चेयरमैन बिहार राज कोऑपरेटिव फेडरेशन) एवं विनय कुमार सिंह (महासचिव, बिहार कुश्ती संघ) ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में गोपालगंज जिला कुश्ती संघ के महासचिव राम पूजन साहनी ने अच्छा आयोजन कर खूब तारीफ लूटी।

बिहार कोऑपरेटिव फेडरेशन के चेयरमैन विनय कुमार शाही ने वित्तीय सहयोग एवं आर्थिक मदद के रूप में तत्काल 25 हजार की राशि जिला कुश्ती संघ गोपालगंज के महासचिव राम पूजन साहनी को दिया।

प्रतियोगिता में कुल 148 पुरुष पहलवानों ने हिस्सा लिया।

पहले दिन की कुश्ती में गोपालगंज के पहलवानों का दबदबा रहा। 57 किलो भार में दीपक साहनी (गोपालगंज) ने निसार अली (मुजफ्फरपुर) को 10-2, धीरज कुमार (बेगूसराय) ने अभिषेक कुमार (बक्सर) को 12-4,राहुल पासवान (बक्सर) ने दीपक कुमार साह (गोपालगंज) को 14-7 से हराया।

65 किलो वजन वर्ग के मुकाबले में विवेक कुमार (खगड़िया) ने दिलीप कुमार मुजफ्फरपुर को 8-1, कमलेश कुमार (रोहतास) ने राजू यादव (गोपालगंज) को 10-3, रोहित गोंड (गोपालगंज) ने नागेंद्र कुमार (भोजपुर) को 15-6, संदीप यादव (गोपालगंज) में राजू कुमार (समस्तीपुर) को 11-3, मोहित राजू यादव (गोपालगंज) ने विवेक कुमार (खगड़िया) को 10-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

निर्णायक राम चरण सिंह (कोच बीएमपी-14), विजय कुमार, अभिलाषा कुमारी ने प्रतियोगिता का सफल संचालन किया।
इस मौके पर गोपालगंज के भोरे प्रखंड के पैक्स अध्यक्ष अवध बिहारी सिंह, समाज सेवक सुरेंद्र राम, लल्लन मांझी, शंभू सिंह, संजय सिंह ,दुर्गेश्वर पांडे किशन साहनी, राजू कुमार , डॉ राजेश वनवास( सभी समाज सेवक) इत्यादि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights