Sunday, August 3, 2025
Home बिहारक्रिकेट कर्नल सीके नायडू क्रिकेट : बिहार के हर्ष राज ने जमाया इस सीजन का अपना तीसरा शतक

कर्नल सीके नायडू क्रिकेट : बिहार के हर्ष राज ने जमाया इस सीजन का अपना तीसरा शतक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। कर्नल सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में अरुणाणल प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे मैच में बिहार ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दूसरे दिन की खेल समाप्ति के समय तक बिहार ने अपनी कुल 389 रन की कर ली है। अरुणाचल प्रदेश को 114 रनों पर समेटने के बाद बिहार ने अपनी दूसरी पारी में हर्ष राज (117 रन) के शतक और उत्कर्ष भास्कर (नाबाद 81) और कप्तान सचिन कुमार सिंह (नाबाद 41 रन) की शानदार बैटिंग की बदौलत खेल समाप्ति तक चार विकेट पर 315 रन बना लिये हैं। बिहार ने अपनी पहली पारी में 188 रन बनाये थे। यह इस सीजन में डेज मैच में हर्ष राज का शतक है।


अरुणाचल प्रदेश ने दूसरे दिन पहले दिन के 8 विकेट पर 86 रन से आगे खेलना शुरू किया और 114 रनों पर पारी सिमट गई। अरुणाचल प्रदेश की ओर से तेची सोनम ने 13, आकाश ने 17, नावाम जोश ने 23, माई खान ने 16 और टोको तेचिर ने नाबाद 19 रन बनाये। सचिन कुमार सिंह 50 रन देकर सात, पवन कुमार ने 26 रन देकर दो विकेट चटकाये।

बिहार की दूसरी पारी की शुरुआत काफी खराब रही। 8 रन पर दो विकेट गिर गए। इसके बाद शकीबुल गणि और हर्ष राज ने मिल कर पारी को संभाला। दोनों के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई। शकीबुल गणि के रूप में बिहार को तीसरा झटका लगा। शकीबुल गणि 52 गेंदों में 6 चौकों की मदद 38 रन बनाये। इसके बाद उत्कर्ष और हर्ष राज ने जम कर बैटिंग की। हर्ष राज ने 76 गेंदों में अपना अर्धशतक और 147 गेंदों में 102 रन बना कर अपना शतक पूरा किया।

इस बीच उत्कर्ष भास्कर ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। इन दोनों के बीच 156 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। जब टीम का स्कोर 236 रन था बिहार को चौथा झटका हर्ष राज के रूप में लगा। हर्ष राज 162 गेंदों में 14 चौकों व 1 छक्का की मदद से 117 रनों की पारी खेल कर आउट हुए। इसके बाद उत्कर्ष भास्कर का साथ देने आये कप्तान सचिन कुमार सिंह और दूसरे दिन की खेल समाप्ति तक दोनों क्रीज पर जमे थे। उत्कर्ष भास्कर 81 और सचिन कुमार सिंह 41 रन बना कर खेल रहे थे। अरुणाचल प्रदेश की ओर से एमआई खान ने 53 रन देकर तीन और लिखा सोनिया ने 49 रन देकर एक विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights