Tuesday, February 24, 2026
Home बिहारफुटबॉल शहीद शिवनंदन चंद्रवंशी मेमोरियल टूर्नामेंट का खिताब सिटी एथलेटिक क्लब ने जीता

शहीद शिवनंदन चंद्रवंशी मेमोरियल टूर्नामेंट का खिताब सिटी एथलेटिक क्लब ने जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना वार्ड संख्या-48 के मदरसा इस्लामिया समसूल होदा मदरसा मैदान पर आयोजित शहीद शिवनंदन प्रसाद चन्द्रवंशी मेमोरियल 9 A side फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब सिटी एथलेटिक क्लब ने जीत लिया।

सिटी एथलेटिक क्लब ने पटना वारियर्स फुटबॉल क्लब को 2-1 से पराजित किया। प्रतियोगिता में सिटी एथलेटिक क्लब के गौतम कुमार, दिपांशु, अजय, आरिफ एवं पटना वारियर्स फुटबॉल क्लब के गोलकीपर नितेश, सहमीर नादिर एवं विशाल ने शानदार खेल दिखलाये।

मैच के मुख्य निर्णायक मिथिलेश कुमार, गौरव राज (सहायक),संजय रजक (सहायक) और जय कुमार रजक थे। विजेता एवं उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को वार्ड पार्षद इंद्रदीप कुमार चन्द्रवंशी, जवाहर प्रसाद यादव, दिलीप सिंह चन्द्रवंशी, मोहम्मद सहाबूदिन, नन्द किशोर प्रसाद (कोच), बब्लू रजक एवं विजय रजक, चन्द्रशेखर कुमार मुन्ना के द्वारा प्रदान किया गया। टूर्नामेंट का संयोजन ओम प्रकाश यादव ने किया। स्वयं सेवी संस्थान “प्रवीण” द्बारा आयोजित इस टूर्नामेंट में सहयोग योद्धा DEFENCE EDHUHUB PVT. LTD. भिखना पहाड़ी पटना द्बारा किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights