Tuesday, June 16, 2026
Home Latest चीन ओपन बैडमिंटन : सत्विक-चिराग की जोड़ी चीन ओपन से बाहर

चीन ओपन बैडमिंटन : सत्विक-चिराग की जोड़ी चीन ओपन से बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

चांग्झू (चीन)। सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी बृहस्पतिवार को यहां जापान के ताकेशी कामुरा और केगो सोनोडा की जोड़ी से सीधे गेम में हार कर चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गयी।

विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज सत्विक-चिराग की जोड़ी को 33 मिनट तक चले दूसरे दौर के मैच में चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी से 19-21 8-21 से हार मिली।

यह दूसरी बार है जब सत्विक और चिराग की जोड़ी इस साल कामुरा और सोनाडा से पराजित हुई है। उन्हें विश्व रैंकिंग में चौथे नंबर पर काबिज इस जापानी जोड़ी से जुलाई में जापान ओपन में हार का सामना करना पड़ा था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.