Wednesday, September 24, 2025
Home बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हीरो एशिया कप 2025 विजेता भारतीय हॉकी टीम को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हीरो एशिया कप 2025 विजेता भारतीय हॉकी टीम को किया सम्मानित

कुल 2.50 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक मुख्यमंत्री द्वारा सौंपा गया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 19 सितंबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में हीरो एशिया कप 2025 विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों, मुख्य और सहायक प्रशिक्षकों तथा सपोर्ट स्टाफ को सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रत्येक खिलाड़ी और मुख्य/सहायक प्रशिक्षकों को 10-10 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ को 5-5 लाख रुपये की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए कुल 2.50 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक मुख्यमंत्री द्वारा सौंपा गया।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को जीत की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के अंत में सभी खिलाड़ियों के साथ ग्रुप तस्वीर भी खिंचवाई गई।

ज्ञातव्य है कि राजगीर खेल परिसर, राज्य खेल अकादमी-सह बिहार खेल विश्वविद्यालय में 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक आयोजित पुरुष हॉकी एशिया कप में चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, कजाकिस्तान, चीनी ताइपे, बांग्लादेश और भारत की टीमें भागी। फाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को हराकर एशिया कप जीत दर्ज की।

कार्यक्रम की शुरुआत में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष श्री भोला नाथ सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मुख्यमंत्री के खेल प्रेम और खिलाड़ियों के प्रति लगाव के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि बिहार में हॉकी के प्रति जनता का जुनून स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, खेल विभाग और मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी, हॉकी इंडिया के पदाधिकारी और भारतीय हॉकी टीम के सभी खिलाड़ी एवं सपोर्टिंग स्टाफ उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights