Sunday, March 1, 2026
Home झारखंड Didi Neelam Memorial Football Tournament का खिताब ब्रांड जंगल ओरमांझी ने जीता

Didi Neelam Memorial Football Tournament का खिताब ब्रांड जंगल ओरमांझी ने जीता

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 30 नवंबर। गुड़गाई,ओरमाँझी में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब ब्रांड जंगल ओरमांझी ने जीत लिया। फाइनल में ब्रांड जंगल ओरमांझी ने टाइब्रेकर में भूमित इलेवन बेलवा टोली को 3-2 से पराजित किया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 31000 नकद उपविजेता टीम को 21000 नकद व ट्रॉफी, तीसरा और चौथा स्थान पर रही टीम को 5100 नगद एवं फुटबॉल मैन ऑफ़ द मैच, मैन ऑफ़ द बेस्ट गोलकीपर,सीरीज राइजिंग प्लेयर,बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

गुरुवार को दोनों सेमीफाइनल मुकाबला और बालिका फुटबॉल मैच भी खेला गया। सेमीफाइनल मैच भुमित इलेवन भेलवाटोली ने डायमंड फुटबॉल क्लब रांची को 2-0 और ब्राण्ड जंगल ओरमांझी ने Jbkss गुडू को टाईब्रेकर में 3-2 से पराजित किया।

इस मौके मुख्य अतिथि अर्चित आनंद, उद्घाटनकर्ता श्रीमती बरखा आनंद, अतिथि के रूप में सरिता देवी, श्री शिव विश्वकर्मा, श्री सोमेन्द्र, श्री राजेश, श्री इन्द्रभूषण,श्री रणधीर सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

विजेताओं को पुरस्कार श्री अर्चित आनंद (मुख्य सलाहकार, शिव शिष्य परिवार) एवं श्रीमति बरखा आनंद (अध्यक्ष, शिव शिष्य हरीद्रानन्द फ़ाउंडेशन) ने संयुक्त रूप से दिया।

इस अवसर पर श्री अर्चित ने कहा कि खेल और खिलाड़ी दोनों के विकास के लिए मैं सदैव उपलब्ध हूँ। हर इंसान के अंदर एक खिलाड़ी रहता है जरूरत है उसको जागरूक कर निखारने की। बालिकाओं की टीम को श्री अर्चित ने अपनी तरफ से नकद पुरस्कार देकर उत्साह बढ़ाया।
शिव शिष्य हरिद्रानंद फाउंडेशन एवं शिव शिष्य परिवार के संयुक्त तत्वाधान यह प्रतियोगिता आयोजित थी।
युवा पावर फुटबॉल क्लब गुरगांई की देखरेख में तीन दिवसीय प्रतियोगिता हुई।

दीदी नीलम आनंद स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 का आयोज युवा पावर फुटबॉल क्लब ,गुरगांई की देखरेख में किया गया। फाइनल मैच के पूर्व ओरमांझी मुखिया दीपक बाड़ईक, पाँचा मुखिया सुफल महली, रामनाथ महतो,ओरमांझी उप मुखिया संतोष गुप्ता ने संयुक्त रुप से मैच का फीता काटकर एवं किक मारकर फाइनल मैच शुभारंभ किया।

मौके पर चंद्रदेव मुंडा ,सेवाराम महतो,रामप्रसाद,धर्मनाथ मुंडा ,मोहन बेदिया,रामदयाल गंझू,आयोजन समिति के अध्यक्ष नीलांबर सिंह,सचिव विनोद कुमार महतो, कोषाध्यक्ष दीपक नायक “,उपाध्यक्ष सनी सिंह,उपसचिव जीवनलाल मुंडा,उपकोषाध्यक्ष राम प्रसाद सिंह,जयवीर बेदिया,नकुल बेदिया,अजय गंझू “,प्रदीप मुंडा ,दिलीप मुंडा ,नितेश मुंडा ,शंकर मुंडा,सत्य सिंह, भरत मुंडा,नितेश पाहन,प्रीतम सिंह “,विकास मुंडा एवं अन् यसदस्य मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights