Monday, March 9, 2026
Home Slider कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले मचा बवाल, बॉक्सर लवलीना ने BFI पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले मचा बवाल, बॉक्सर लवलीना ने BFI पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

by Khel Dhaba
0 comment

टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI)पर गंभीर आरोप लगाया है। कॉमनवेल्थ गेम्स से ठीक पहले लवलीना बोरगोहेन ने बीएफआई पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। लवलीना का कहना है कि बीएफआई में चल रही राजनीति के कारण वह अपने ट्रेनिंग पर ध्यान नहीं दे पा रही हैं।

लवलीना ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘बीएफआई के अधिकारी बार बार मेरे कोच संध्या गुरुंगजी को खेल गांव नहीं आने दे रहे हैं, जिसके कारण मैं ट्रेनिंग नहीं कर पा रही हूं जिससे कि मुझे अब मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ रहा है।’

बता दें कि पिछले साल तोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली स्टार भारतीय बॉक्सर लवलीना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी व्यथा सुनाई। लवलीना ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई से शुरू हो रहे गेम्स से ठीक पहले उनकी कोच संध्या गुरुंग को बिना बताए हटा दिया गया था और फिर जब आखिर में उन्हें शामिल किया गया, तो अब खेल गांव में उन्हें एंट्री नहीं मिल रही है, जिसने उनकी तैयारियों को प्रभावित किया है।

लवलीना ने अपने ट्वीट में कहा, ‘मैं बड़े दुख के साथ कह रही हूं कि मेरे साथ प्रताड़ना किया जा रहा है। जिस कोच की मदद से मैं ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था उन्हें बार-बार हटा कर मेरे खेल और ट्रेनिंग को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। बहुत कोशिशों के बाद उन्हें जब आने गया तो खेल में उन्हें एंट्री नहीं दी जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is anshul-homes-1-1024x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is ADV-highway-juncation-1-1024x1024.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is ADV-ASTRO.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is Rakesh-Chess-advertisment-1024x576.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is Adv-alpha.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is Sushant-kumar.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1024x576.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights