Wednesday, June 17, 2026
Home Latest बोपन्ना-शापोवालोव की जोड़ी रोजर्स कप टेनिस से बाहर

बोपन्ना-शापोवालोव की जोड़ी रोजर्स कप टेनिस से बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

मांट्रियल। भारत के रोहन बोपन्ना और कनाडा के डेनिस शापोवालोव की जोड़ी युगल वर्ग के सेमीफाइनलमें हार कर रोजर्स कप से बाहर हो गई है। नीदरलैंड्स के रोबिन हासे और वेस्ले कूलहोफ ने बोपन्ना-शापोवालोव की जोड़ी को एक कड़े मैच में 7-6 (7-3), 7-6 से मात दी। यह मैच 90 मिनट से भी अधिक समय तक चला।

हासे और कूलहोफ टूर्नामेंट के फाइनल में खिताब के लिए स्पेन के मार्सेल ग्रानोलर्स और अर्जेटीना के होरासिया जेबालोस की जोड़ी से भिड़ेंगे।

बोपन्ना-शापोवालोव की जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के बेनोइट पायरे और स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका के खिलाफ वॉकओवर मिला था। इससे पहले, बोपन्ना एवं शापोवालोव ने निकोला माहुत एवं एडौर्ड रोजर-वेसलिन की चौथी सीड फ्रेंच जोड़ी और काइल एडमंड एवं टेलर फ्रिट्ज को मात दी थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.