बोकारो में 22 से 24 अक्टूबर तक एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 4 में आयोजित होने वाली 13वीं झारखंड राज्य सब जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बोकारो जिला बालक और बालिका टीम की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी बोकारो जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने दी।
बोकारो जिला कबड्डी संघ के सचिव मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बालक टीम की कप्तानी आशीष कुमार करेंगे, जबकि बालिका टीम की कप्तान सलोनी राज होंगी। टीम का उद्देश्य राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन और झारखंड राज्य चैंपियनशिप का खिताब जीतना है।
घोषित बालक टीम में शामिल हैं: आशीष कुमार (कप्तान), नागेश्वर राम बेदिया, रुद्र कुमार महतो, गुलशन कुमार महथा, इशांत कुमार महतो, चिरंजीत कुमार, रविकांत महतो, रोहित कुमार सिंह, अक्षत राज, आदित्य कुमार महतो, सन्नी कुमार, पीयूष महतो, अंकुर कुमार सिंह और रौनक कुमार। टीम के मैनेजर सुमंत कुमार और कोच अंगद कुमार होंगे।
घोषित बालिका टीम में शामिल हैं: सलोनी राज (कप्तान), स्नेहा मेहता, दिया कुमारी, नंदनी कुमारी, सलोनी राणा, ईशा कुमारी, अंकिता कुमारी, अंजना कमारी, निकिता कुमारी, रानी कुमारी, आशा कुमारी, रितिका कुमारी, तमन्ना कुमारी और रिया कुमारी। टीम मैनेजर ममता कुमारी और कोच पल्लवी कुमारी होंगी।
बोकारो जिला की ये टीम राज्य स्तर की चैंपियनशिप में सशक्त प्रदर्शन करने के लिए तैयार है और खिलाड़ियों की तैयारी को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल बना हुआ है। इस प्रतियोगिता में टीम के खेल कौशल और रणनीति पर सभी की निगाहें रहेंगी।
 
			        