Sunday, March 1, 2026
Home बिहारक्रिकेट East Champaran District Cricket League में ब्लॉक क्रिकेट क्लब फेनहारा विजयी

East Champaran District Cricket League में ब्लॉक क्रिकेट क्लब फेनहारा विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी। ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय गांधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-1 पर चल रही स्व. सत्यदेव प्रसाद चौधरी मेमोरियल पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट लीग (East Champaran District Cricket League) में ब्लॉक क्रिकेट क्लब फेनहारा ने मोतिहारी क्रिकेट क्लब को 25 रन से शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी ब्लॉक क्रिकेट क्लब फेनहारा की टीम ने निर्धारित 25 ओवर के मुकाबले में 163/7 रन का स्कोर बनाया। टीम के बल्लेबाज ऋषि परासर ने 59 रन और रीतेश ने नाबाद 44 रन बनाये।मोतिहारी क्रिकेट क्लब के गेंदबाज चंदन व बबलू ने 3-3 विकेट जबकि बाबुल को 1 विकेट मिला।

लक्ष्य को हासिल करने उतरी मोतिहारी क्रिकेट क्लब की टीम ने भी आशुतोष के नाबाद 66 रन और हिमांशु के 25 रन के बदौलत संघर्ष तो किया लेकिन अन्य बल्लेबाजों के विफलता के चलते टीम 25 ओवर में 139/10 रन के स्कोर तक ही पहुँच पाई।ब्लॉक क्रिकेट क्लब फेनहारा के गेंदबाज रितेश ने 3 विकेट, सोनू ने 2 विकेट और विकास व प्रभांशु ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

“मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार आलराउंडर प्रदर्शन के लिए ब्लॉक क्रिकेट क्लब फेनहारा के खिलाड़ी रितेश को वी.के.एस.स्पोर्ट्स एकेडमी पटना के सौजन्य से रणजी खिलाड़ी सकीबुल गनी के द्वारा दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका डीसीए एलीट पैनल ग्रेड लेवल-ए के बी जमा सिद्दकी और फैसल गनी ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका में अर्जुन कुमार रहे।मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कल का मुकाबला जी के स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी और घोड़ासहन क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा।

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,फैसल गनी,मुरलीधर सिंह,महिला क्रिकेट खिलाड़ी प्रीति कुमारी इत्यादि की उपस्थिति रही।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights