पटना। बिहार की याशिता सिंह का आगामी 21 मई से होने वाले अंडर-19 इंटर एनसीए टूर्नामेंट के लिए सेलेक्शन हुआ है। यह टूर्नामेंट राजकोट में 31 मई तक खेला जायेगा। इस संबंध में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को पत्र भेज दिया गया है। याशिता टीम टीम सी की ओर खेलेंगी। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली प्लेयरों के लिए एक लिंक एनसीए के द्वारा भेजा गया जिसे भरना होगा।
खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।