Saturday, March 14, 2026
Home Uncategorized Women’s Under-15 One Day Trophy में बिहार की करारी हार

Women’s Under-15 One Day Trophy में बिहार की करारी हार

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 25 नवंबर। वीमेंस अंडर-15 वनडे ट्रॉफी में बंगाल से मिली 205 रन की करारी हार के साथ बिहार का अभियान समाप्त हो गया। बिहार ने कुल पांच मैच खेले जिसमें 2 में जीत हासिल हुई और तीन मैच हारे।

हरियाणा में चल रहे इस मुकाबले में टॉस बंगाल ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। बंगाल ने 35 ओवर में चार विकेट पर 226 रन बनाये। रत्ना वर्मन ने खेली नाबाद 97 रन की पारी। इसके अलावा अभिश्रुति धर ने 15, इप्शिता मंडल ने 18, प्रियंका गोलधर ने 35, संयुक्ता सरकार ने 19, संदिप्ता पात्रा ने नाबाद 10 रन बनाये। बिहार की तापसी ने 46 रन देकर चटकाये 1 विकेट। जूली ने 45 रन खर्च कर 1 और सिद्धि कुमारी ने 40 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में बिहार के बैटर हुईं नतमस्तक। किसी भी बैटर का दो रन से ज्यादा स्कोर नहीं रहा। पूरी टीम 15.1 ओवर में 21 रन पर धराशाई हो गई। सबसे ज्यादा 14 रन अतिरिक्त से बने। 11 बैटरों ने मिला कर बनाये 7 रन। छह बैटरों का नहीं खुला खाता। कप्तान प्राची सिंह ने 2, प्राची कुमारी ने भी 2 रन बनाये। साक्षी सिंह और श्रेया रमेश के खाते में 1-1 रन आये।
साक्षी ठाकुर ने भी बनाये 1 रन। बंगाल की संदिप्ता पात्रा ने 6 रन देकर 3, देवजानी दास ने 2 रन देकर 6, अंजली वर्मन को 1 विकेट विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights