Saturday, June 21, 2025
Home राष्ट्रीय BIHAR WOMEN’S ASIAN CHAMPIONS TROPHY HOCKEY : चीन ने थाईलैंड पर दागे दर्जन से ज्यादा गोल

BIHAR WOMEN’S ASIAN CHAMPIONS TROPHY HOCKEY : चीन ने थाईलैंड पर दागे दर्जन से ज्यादा गोल

by Khel Dhaba
0 comment

राजगीर (नालंदा, बिहार)। पांच पहाड़ियों से घिरे राजगीर की वादियों में सोमवार यानी 11 नवंबर, 2024 को हॉकी का बिगुल बजा। शुरुआत हुई बिहार वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी 2024 राजगीर की। पहले दिन के दूसरे मैच में चीन ने थाईलैंड पर 15-0 की शानदार जीत दर्ज की।

चीन की ओर से पहले क्वार्टर में तीन, दूसरे क्वार्टर में 2,तीसरे क्वार्टर में 6 और चौथे क्ववार्टर में 4 गोल दागे।

चीन की ओर से हुआंग हैयान, फान यूनजिआ, जेंग जूलिंग और डेंग क्यूचान ने 1-1, तान जिंगझुआंग,यू अनहुई और मा जिओयान ने दो-दो, यू यानान ने 3 गोल दागे।

मुकाबले के शुरू होते ही चीन ने दनादन गोल मारना शुरू कर दिया। पहले क्वार्टर में पहला गोल जू यााना ने दागा और उनके गोल दागने के दो मिनट बाद मा शियाओयान ने गोल कर चीन को 2-0 की बढ़त दिला दी।  

थाईलैंड की टीम अपने खेल की शैली में लगातार बदलाव करता रहा पर चीन की प्लेयर्स उनके सर्कल में घुसपैठ कर गोल दागते गए। थाईलैंड के खिलाड़ी लंबे समय तक गेंद अपने पास रखते रहे जिसकी कीमत उन्हें चुकानी पड़ी।

पहले क्वार्टर का हूटर बजा और चीन 3-0 से आगे था। चीन हमेशा आगे बढ़ता चला गया। थाईलैंड के गोलकीपर को चीन का सामना करने में संघर्ष करना पड़ा, जिसमें जू यानान क्वार्टर के हीरो बनकर उभरे, उन्होंने पहला गोल किया और फिर तीसरे में योगदान दिया।

दूसरा क्वार्टर भी पहले क्वार्टर की तरह ही रहा, जिसमें चीन ने दबदबा बनाया और पहले कुछ मिनटों में ही गोल कर दिया। चौथा गोल डेंग किउचन ने किया। मा ज़ुएजियाओ ने अपना दूसरा गोल करके चीन को दूसरे क्वार्टर तक 5-0 की बढ़त दिला दी।

तीसरे क्वार्टर का मुकाबला शुरू होते ही चीन ने फिर आक्रमण करना शुरू दिया। तीसरे क्वार्टर में चीन ने कुल पांच गोल दागे। तान जिंगहुआंग ने दो, फान यूक्सिया ने 1,एक्सयू यूनान ने 1 और यू अनुहई ने 1 गोल दागे।

गोल दागने का सिलसिला चौथे क्वार्टर में भी जारी है। चौथे क्वार्टर का मुकाबला शुरू होते ही जेंग एक्यूलिंग ने गोल दागा।

चीन और थाईलैंड दोनों ने अभी तक कोई खिताब नहीं जीता है, लेकिन चीन तुलनात्मक रूप से मजबूत टीम है, जिसने दो बार उपविजेता और तीन बार तीसरा स्थान हासिल किया है। दूसरी ओर थाईलैंड की महिला टीम केवल एक बार चौथे स्थान पर पहुँची।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights