पटना 19 नवंबर। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने बुधवार को चंडीगढ़ में होने वाले आगामी अंडर-23 महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा कर दी। चयन समिति द्वारा जारी सूची में कुल 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टीम की कमान सीवान की वैदेही यादव को सौंपी गई है, जबकि बेगूसराय की हर्षिता भारद्वाज को उपकप्तान बनाया गया है।
टीम इस प्रकार है
वैदेही यादव (कप्तान)
हर्षिता भारद्वाज (उपकप्तान)
याशिता सिंह
निक्की कुमारी (विकेटकीपर)
ममता पटेल (विकेटकीपर)
आर्या सेठ
खुशबू
कुमारी निष्ठा
खुशी गुप्ता
शिल्पी कुमारी
कोमल कुमारी
सूर्या भारद्वाज
तेजस्वी
जूली कुमारी
नूतन सिंह
अंजलि पंडित

टीम के सपोर्टिंग स्टाफ में जीशान बिन वासी (कोच), डॉ. जुरी दत्ता (फिजियो) और अनु कुमारी (S&C कोच) शामिल हैं। टीम मैनेजर की नियुक्ति BCA द्वारा बाद में की जाएगी।