33 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

बिहार अंडर-23 सेलेक्शन ट्रायल : इन खिलाड़ियों का क्या दोष जो बाहर हैं

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई ) द्वारा आयोजित होने वाली अंडर-23 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बिहार टीम के सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की गई। इस पूरे लिस्ट में पिछले साल अंडर-23 में खेलने वाले विकास कुमार झा और विभूति भास्कर का नाम गायब है, आखिर क्यों।

renu gils hostel adv newgen nex academy new
इन दोनों प्लेयरों ने पिछले वर्ष अंडर-23 वनडे में बेहतर प्रदर्शन किया था। विकास झा ने सीके नायडू टूर्नामेंट में बिहार की ओर से खेलते हुए सात मैचों में 22 विकेट चटकाये थे। वनडे में विकास झा ने कुल 12 विकेट चटकाये थे। इसके अलावा विभूति भाष्कर ने वनडे में 221 रन बनाये थे जिसमें नाबाद 75 रन उसका सर्वाधिक स्कोर था। इन दोनों प्लेयरों का उम्र सीमा भी अभी बची हुई है।

इन दोनों के नाम नहीं रहने को लेकर उस समय भी सवाल उठा था जब जोनल के मैच हुए थे। उस समय और आज के समय में परिवर्तन आ गया है। क्या मधुबनी जिला की ओर से खेलने के चलते इन दोनों प्लेयरों को हटाया गया। अगर ऐसा है तो गलत हैं क्योंकि मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के प्लेयर वर्तमान समय में बिहार टीम में हैं।

सवाल यह भी अगर इस तरह खिलाड़ियों को देखा जायेगा कि वह उस गुट का प्लेयर है या इस गुट का है तो खिलाड़ियों के साथ ज्यादती होगी। जो प्लेयर स्टेट के लिए खेल रहा तो वह प्लेयर पूरे स्टेट का हो जाता है। उसे गुट में बांटना गलत है। इन दोनों ने बेहतर प्रदर्शन किया है और इन दोनों को सेलेक्शन ट्रायल में अवश्य बुलाना जाना चाहिए। खिलाड़ियों को आपसी राजनीति में घसीटना सरासर गलत है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights