Tuesday, July 1, 2025
Home बिहार Bihar U-13 Chess: प्रत्यूष और मोहिनी ने जीता खिताब

Bihar U-13 Chess: प्रत्यूष और मोहिनी ने जीता खिताब

पूर्णिया में चल रही थी यह प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया, 30 जून। स्थानीय खेल भवन में आयोजित बिहार राज्य अंडर-13 बालक एवं बालिका राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का खिताब क्रमश : पटना के प्रत्यूष कुमार और छपरा के मोहिनी पंडित ने जीत लिया। प्रतियोगिता का आयोजन अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में किया गया, जिसका सफल संचालन टारगेट जीएम चेस क्लब पूर्णिया के संस्थापक सचिव अमृत साजन के नेतृत्व में हुआ।

प्रतियोगिता के अंत में बालक वर्ग से पटना के प्रत्युष कुमार और भागलपुर के प्रखर चौरसिया, जबकि बालिका वर्ग से छपरा की मोहिनी पंडित और भोजपुर की अर्पिता सिंह का चयन नेशनल अंडर-13 शतरंज चैंपियनशिप के लिए किया गया है। ये चारों खिलाड़ी अब बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बालक वर्ग में मुकाबले के प्रमुख परिणाम:

प्रथम बोर्ड: पटना के प्रत्युष कुमार ने मुजफ्फरपुर के प्रणित सिन्हा को पराजित किया।
द्वितीय बोर्ड: पटना के एकांस कुमार भारद्वाज और मुजफ्फरपुर के युवान रमन के बीच मुकाबला ड्रा रहा।
तृतीय बोर्ड: पटना के देवांश केसरी ने मधुबनी के शिवम राज को हराया।
चतुर्थ बोर्ड: खगड़िया के आदित्य कुमार और पटना के मानस कुमार के बीच अंक बंटे।
पंचम बोर्ड: भागलपुर के प्रखर चौरसिया ने बेगूसराय के बिष्णु वैभव को हराया।

बालिका वर्ग में प्रमुख मुकाबले:

भोजपुर की अर्पिता सिंह ने बेगूसराय की वैष्णवी वत्स को हराया।
छपरा की मोहिनी पंडित ने पटना की वंसिका महेश्वरी को मात दी।

शीर्ष 10 रैंकिंग (बालक वर्ग):

प्रत्युष कुमार (पटना)
प्रखर चौरसिया (भागलपुर)
एकांस कुमार भारद्वाज (पटना)
देवांश केसरी (पटना)
रुद्रवीर सिंह (खगड़िया)
मानस कुमार (पटना)
शिवम मिश्रा (पूर्णिया)
युवान रमन (मुजफ्फरपुर)
आदित्य कुमार (खगड़िया)
जविन जायसवाल (पटना)

शीर्ष 10 रैंकिंग (बालिका वर्ग):

मोहिनी पंडित (छपरा)
अर्पिता सिंह (भोजपुर)
धान्वी कर्मकार (किशनगंज)
वैश्नवी वत्स (बेगूसराय)
मनिषा यादव (दरभंगा)
वंसिका महेश्वरी (पटना)
शालिनी श्रीवास्तव (पटना)
प्रीति वर्मा (पूर्णिया)
आरोही राज (पटना)
आराध्या प्रकाश (मुंगेर)

सम्मान समारोह:

समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. प्रेरणा ने विजयी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में योगदान देने वाले सभी आर्बिटर्स एवं नशा मुक्त भारत अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक की भूमिका में अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर एवं अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव नन्दकिशोर श्रीवास्तव मौजूद रहे। सहायक निर्णायक के रूप में वरिष्ठ राष्ट्रीय आर्बिटर विजय कुमार, प्रत्युष कुमार, केशव कुमार यशवंत सहित निरोज खान और हिमांशु कुमार ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights