पटना। सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में आयोजित 45 वीं सीनियर नेशनल टेनीकाईट चैंपियनशिप पुरुष व महिला 2021 -22 में भाग लेने के लिए बिहार टेनीकाईट टीम मंगलवार को जयपुर के लिए रवाना हुई। इस बात की जानकारी बिहार टेनीकाईट संघ के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने दी । खिलाड़ियों में मिलन कुमार सिंह, राजन शर्मा,सक्षम कुमार, अभिषेक, संदीप कुमार यादव और ललन कुमार शामिल हैं। टीम के कोच राकेश रंजन व मैनेजर नीतीश कुमार हैं।
खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।