36 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम का सेलेक्शन ट्रायल मुंगेर में

16 अक्टूबर को होगा सबजूनियर टीम का चयन
22 अक्टूबर को सीनियर पुरुष टीम का सेलेक्शन

पटना। महाराष्ट्र में आयोजित होने वाले सब जूनियर नेशनल खो- खो बालक एवं बालिका चैंपियनशिप एवं सीनियर नेशनल खो-खो पुरुष एवं महिला चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार स्टेट खो- खो टीम का चयन खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं मुंगेर जिला खो-खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में किया जाएगा। यह जानकारी खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने दी।

उन्होंने बताया कि सब जूनियर नेशनल खो-खो बालक एवं बालिका चैंपियनशिप के लिए बिहार बालक एवं बालिका खो-खो टीम का चयन 16 अक्टूबर एवं सीनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए बिहार स्टेट पुरुष टीम का चयन 22 अक्टूबर को इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के पदाधिकारीगण से संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सब जूनियर वर्ग के ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की उम्र 2 नवंबर 2022 को 14 वर्ष से कम होना चाहिए साथ ही उनका वजन, आयु एवं हाईट को मिलाकर इंडेक्स 210 से कम होना चाहिए। साथ ही खिलाड़ी अपने साथ चार रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, आधारकार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति साथ लेकर आएंगे।

उन्होंने कहा कि सीनियर वर्ग के खिलाड़ी अपने साथ चार रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, आधारकार्ड की मूल प्रति एवं छायाप्रति लेकर आएंगे। दोनों ट्रायल सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगी।

इस चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने जिला संघ के पदाधिकारी द्वारा जिला संघ के लेटरपेड पर अपना नाम अंकित करवाकर साथ लेकर आएंगे।

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights