Saturday, June 21, 2025
Home Slider कूच बिहार ट्रॉफी के लिए बिहार टीम का सेलेक्शन ट्रायल 15 अक्टूबर से

कूच बिहार ट्रॉफी के लिए बिहार टीम का सेलेक्शन ट्रायल 15 अक्टूबर से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 मेंस डेज टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बिहार टीम का सेलेक्शन ट्रायल 15 अक्टूबर से पटना के बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी पर आयोजित किया जायेगा। इस संबंध में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ऑफिसियल वेबसाइट पर सूचना जारी कर दी गई है।

सभी खिलाड़ियों को जिला संघ के द्वारा किए गए अनुशंसा के आधार पर ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।

सभी जिला संघों से 6-6 खिलाड़ियों को ट्रायल में भाग लेने के लिए अनुशंसित किया जाएगा।

तिथि वार जिला संघों का विवरण:
15 अक्टूबर : वैशाली, मुजफ्फरपुर, सारण, सीवान, गोपालगंज, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, गया।
16 अक्टूबर : शिवहर, सीतामढी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा।
17 अक्टूबर : सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद।
18 अक्टूबर : पटना, अरवल, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, लखीसराय।

सभी जिला संघ खिलाड़ियों और उनके पिता के नाम तथा जन्म तिथि को Capital Letters में लिख कर अनुशंसित करने की कृपा करेंगे।

ट्रायल में सभी खिलाड़ी कंप्यूटर कृत जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, अंतिम तीन वर्ष के विद्यालय का अंक पत्र, विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र/ Bonafide Certificate, PAN CARD & Cancel Cheque के साथ भाग लेंगे।

वीनू मांकड़ ट्रॉफी के कैंप के सभी 62 खिलाड़ी सीधा कैंप में रिपोर्ट करेंगे।
किसी भी प्रकार की जानकारी के ए के चंदन (मोबाईल नंबर: 9247924151) और अतुल कुमार सिंह (मोबाइल नंबर: 8789807983)पर संपर्क किया जा सकता है।

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights