पटना। आगामी 04 से 14 मई तक राउरकेला (ओडिशा) में 13वी हॉकी इंडिया सब जूनियर बालिका हॉकी चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। चैंपियनशिप में हॉकी बिहार की बालिका टीम शांति कुमारी के नेतृत्व में रवाना हो गई।
चैंपियनशिप में भाग ले राही हॉकी बिहार की सब जूनियर टीम इस प्रकार है-निशु कुमारी ,अनु कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, शारदा कुमारी ,शांति कुमारी (कप्तान) नेहा कुमारी ,रिशु कुमारी ,खुशी कुमारी, आकांक्षा यादव, सीधी कुमारी, सोनम कुमारी, कुमकुम कुमारी ,नजिया खातून (उप कप्तान) ,अदिति सिंह ,समीक्षा कुमारी, गुंजा कुमारी ,अंजलि कुमारी, निशु कुमारी ! तमन्ना राज कोच एवं मोहम्मद फिरोज आलम मैनेजर के रूप में शामिल है।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महान्देशक रवींद्र शंकरन ने खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक प्रदान किये। महानिदेशक रवींद्र शंकरन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर हॉकी बिहार के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद, संयुक्त सचिव मनोज कुमार तथा मिनी कुमारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। बिहार को चंडीगढ़, गुजरात और दादरनगर हवेली के साथ ग्रुप जी में रखा गया है।



