Sunday, September 28, 2025
Home बिहारअन्य Bihar state soft tennis : भोजपुर की आर्या पराशर को दोहरा खिताब, अनिश एकल में चैम्पियन

Bihar state soft tennis : भोजपुर की आर्या पराशर को दोहरा खिताब, अनिश एकल में चैम्पियन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। भोजपुर की आर्या पराशर ने आज से प्रारंभ हुई 5वीं बिहार राज्य सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में बालिका अंडर-12 एकल व युगल वर्ग का चैम्पियन बनकर दोहरा खिताब जीत लिया। गर्वमेंट फिजीकल कॉलेज राजेन्द्रनगर परिसर में शुरू इस हुई इस प्रतियोगिता के बालक अंडर 12 एकल में भोजपुर के ही अनिश कुमार चैम्पियन बने।

आर्या ने एकल फाइनल में भोजपुर जिले की आयुष्का दुबे को 4-2, 2-4, 4-1 से पराजित किया। इस आयु वर्ग के युगल फाइनल में भोजपुर की जोड़ी आर्या पराशर व आयुष्का दुबे ने अपने ही जिले की श्रेष व स्वाति सिंह को 4-0, 4-2 से पराजित कर दोहरी उपलब्धि हासिल की।

बालक अंडर-12 एकल के फाइनल में अनिश कुमार ने तेज शर्मा (पटना) को 4-1, 4-2 से पराजित कर खिताब जीता। प्रतियोगिता का मुकाबला शुरू होने से पूर्व इसका उद्घाटन बिहार विधान सभा में सत्ता पक्ष के उप मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा ने सॉफ्ट टेनिस खेलकर किया। उन्होंने कहा कि विधायक फंड से पूरे खेल स्थल की घेराबंदी कराऊंगा। खिलाड़ी हमारी शान और बिहार के ब्रांड एम्बेसेडर हैं। मैं खेल और खिलाडिय़ों के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।

इस अवसर पर पीयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष आशीष सिन्हा, बिहार हैंडबाल संघ के महासचिव ब्रज किशोर शर्मा भी मौजूद थे। सभी का स्वागत सॉफ्ट टेनिस असोसियेशन ऑफ बिहार के महासचिव धर्मबीर कुमार ने और अध्यक्षता मोहन कुमार ने किया।

मैचों के परिणाम
अंडर 12 बालक एकल फाइनल : अनिश कुमार (भोजपुर) ने तेज शर्मा (पटना) को 4-1, 4-2 से हराया। सेमीफाइनल में अनिश ने वैश राज को 4-0, 4-1 से एवं तेज शर्मा ने अभिजीत को 4-2, 4-0 से हराया।
12 बालिका एकल फाइनल : आर्या पराशर ने आयुष्का दुबे को 4-2, 2-4, 4-1 से हराया। सेमीफाइनल में आयुष्का दुबे ने याति र ाज को 4-1, 4-2 से एवं आर्या ने प्रशस्ति को 4-2, 4-2 से हराया।
अंडर 12 बालिका युगल फाइनल-आर्या पराशर-आयुष्का दुबे ने श्रेयांशी व स्वाति सिंह को 4-1, 4-2 से हराया। सेमीफाइनल में आर्या-आयुष्का ने अन्वि रंजन एवं याति राज को 4-2, 4-2 से तथा श्रेयांशी श्रेष्ठï व स्वाति सिंह ने प्रशस्ति व निक्की कुमारी को 4-1, 4-2 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights