Friday, March 6, 2026
Home बिहारटेनिस बिहार स्टेट SGFI लॉन टेनिस ओपन सेलेक्शन ट्रायल 20 सितंबर को दरभंगा में

बिहार स्टेट SGFI लॉन टेनिस ओपन सेलेक्शन ट्रायल 20 सितंबर को दरभंगा में

by Khel Dhaba
0 comment
सुरेन्द्र नारायण सिंह
सुरेन्द्र नारायण सिंह

दरभंगा,19 सितंबर। खेल विभाग,बिहार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बैनर तले जिला प्रशासन दरभंगा की मेजबानी में राज्य स्तरीय एसजीएफआई बालक अंडर-14,17,19 एवं बालिका अंडर-14,17,19 लॉन टेनिस का ओपन सेलेक्शन ट्रायल प्रतियोगिता 20 सितंबर शुक्रवार को होगा।

दरभंगा जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने बताया कि ट्रायल प्रतियोगिता पोलो फील्ड की लॉन टेनिस कोर्ट में सुबह 10.00बजे से शाम 5.00बजे तक होगा। खेल पदाधिकारी परिमल ने बताया कि ओपन ट्रायल प्रतियोगिता में बिहार के 38 जिला के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ओपन ट्रायल के आधार पर बालक अंडर 14,17,19 एवं बालिका अंडर 14,17,19 में 5-5 खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा जो चयनित खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेगी।

खेल पदाधिकारी परिमल ने बताया कि ट्रायल प्रतियोगिता के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 4 चयनकर्ताओं को नियुक्ति किया गया है। लॉन टेनिस कोर्ट का निरीक्षण कर नया नेट लगाने का कार्य किया जा रहा है। ट्रायल प्रतियोगिता खेल पदाधिकारी परिमल की देखरेख में होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights