Thursday, March 5, 2026
Home Slider पत्रकार राजेश कुमार के असामायिक निधन से बिहार खेल जगत शोकाकुल

पत्रकार राजेश कुमार के असामायिक निधन से बिहार खेल जगत शोकाकुल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राज्य के लोकप्रिय खेल पत्रकारों में से एक राजेश कुमार का निधन मंगलवार को कोरोना संक्रमण के कारण हो गया। वह बिहटा के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती थे। वह पिछले एक महीने से कोरोना से जंग लड़ रहे थे। लेकिन, उनकी हालत दिनों दिन बिगड़ती ही गयी।

मृदुभाषी व मिलनसार व्यक्तित्व के राजेश अपने पीछे पत्नी, बेटा के अलावे भरापूरा परिवार को बिलखता छोड़ गये। राजेश ने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों के दौरान अपनी अलग पहचान बनायी थी।

उनके निधन पर बिहार स्पोट्र्स जनर्लिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक पांडेय, सचिव प्रदीप मोदक, कोषाध्यक्ष अभिजीत विश्वास समेत मो. ईशा उद्दीन, अरुण कुमार सिंह, अमरनाथ, आलोक कुमार, आमोद सिंह, रजी अहमद, शंकर, शैलेंद्र कुमार, और रवि शंकर पांडेय ने अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। बिहार खेल संघ के कई पदाधिकारियों ने भी राजेश के असामायिक निधन पर शोक व्यक्त किया।

खेलढाबा.कॉम परिवार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights